BIG BREAKING: कोलंबिया में बड़ा हादसा, टेकऑफ होते ही क्रैश हुआ सेना का विमान, 110 सैनिक थे सवार; कई लोगों की मौत की आशंका

कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां के दक्षिणी हिस्से में लॉकहीड मार्टिन का एक हरक्यूलिस C-130 सैन्‍य विमान क्रैश हो गया जिसमें 100 से अधिक सैनिक सवार थे।

Colombia Aircraft With Over 100 Passenger On Board Crashes in Puerto Leguzamo
कोलंबिया में बड़ा हादसा, टेकऑफ होते ही क्रैश हुआ सेना का विमान, 110 सैनिक थे सवार; कई लोगों की मौत की आशंका | Image: X

कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां के दक्षिणी हिस्से में लॉकहीड मार्टिन का एक हरक्यूलिस C-130 सैन्‍य विमान क्रैश हो गया जिसमें 100 से अधिक सैनिक सवार थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब देश की वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। विमान में जवान सवार थे। हालांकि, अभी तक यह मृतकों या घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे वाली जगह से जो वीडियो सामने आई है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद ही कोई बचा हो।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो अर्नुल्फो सांचेज (Pedro Arnulfo Sanchez) के मुताबिक, यह हादसा प्यूर्टो लेगुइज़ामो (पुतुमायो) इलाके में हुआ, जहां विमान उड़ान भरते समय अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में बड़ी संख्या में सैन्य जवान सवार थे, जिससे इस हादसे की भयावहता और बढ़ गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में करीब 110 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे के बाद विमान में लगी आग ने बचाव कार्य को और मुश्किल बना दिया। घटना के तुरंत बाद सैन्य और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। घायलों को निकालने और आग बुझाने का काम जारी है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारण साफ नहीं हैं। तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

Advertisement

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ और यह घटना शहरी क्षेत्र से मात्र 3 किलोमीटर दूर हुई। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मृतकों या घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें- घर से कम निकलें, वर्क फ्रॉम होम करें... COVID-19 के बाद आने वाला है सबसे बड़ा 'LOCKDOWN'? पूरी दुनिया को IEA की चेतावनी

 

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड