China Landslide: नेपाल के बाद अब चीन में कुदरत ने मचाई तबाही, लैंडस्‍लाइड में 16 लोगों की मौत; 546 लापता

चीन के शिजांग क्षेत्र में सीमा के पास स्थित एक बंदरगाह पर भूस्खलन हुआ है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 546 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

China xizang landslide mudslide 16 death 546 people missing rescue underway
नेपाल के बाद अब चीन में कुदरत ने मचाई तबाही, लैंडस्‍लाइड में 16 लोगों की मौत; 546 लापता | Image: X

चीन के शिजांग क्षेत्र में सीमा के पास स्थित एक बंदरगाह पर भूस्खलन हुआ है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 546 लोग लापता बताए जा रहे हैं। चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक,  शनिवार शाम 6 बजे अचानक शिजांग के पास एक बंदरगाह पर भूस्खलन की घटना हुई। इसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 546 लोग लापता हैं।

लापता लोगों में 49 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के 6-6 नागरिक भी लापता बताए गए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के 4, मलेशिया के 3, जर्मनी के 3 और रूस के 3 नागरिकों का भी पता नहीं चल पाया है। आयरलैंड और एस्टोनिया के 2-2, जबकि फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड समेत कई अन्य देशों के नागरिक भी लापता लोगों की सूची में शामिल हैं। चीनी अधिकारियों ने बताया कि  राहत और बचाव दल लगातार अभियान चलाकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

23 देशों के नागरिक लैंडस्लाइड में फंसे

ये जानकारी शिजांग क्षेत्र की सरकार के सूचना कार्यालय की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विदेश मामलों, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन और आपातकालीन प्रबंधन विभागों ने मिलकर कई स्तर पर जांच और जानकारी का मिलान किया है। चीनी अधिकारियों ने संबंधित देशों के दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को भी इस स्थिति की जानकारी दे दी है।

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि बंदरगाह और आसपास के इलाकों में कई बार तलाशी अभियान चलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल ग्यिरोंग काउंटी में कोई विदेशी पर्यटक फंसा हुआ नहीं है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों को तेज करने के साथ-साथ लापता लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- नशेड़ी, POCSO में जेल, मुस्कान की हत्या...जिम ट्रेनर इमरान की क्राइम कुंडली है खूंखार, मर्डर से पहले इंस्‍टा पर आया था LIVE; मर्डर केस में खुलासा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड