नशेड़ी, POCSO में जेल, मुस्कान की हत्या...जिम ट्रेनर इमरान की क्राइम कुंडली है खूंखार, मर्डर से पहले इंस्‍टा पर आया था LIVE; मर्डर केस में खुलासा

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 साल की कंटेंट क्रिएटर और मॉडल मुस्कान शर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाले नए खुलासे हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
tilaknagar model muskan murder case accused gym trainer imran criminal record pocso instagram live
नशेड़ी, POCSO में जेल, मुस्कान की हत्या... जिम ट्रेनर इमरान की क्राइम कुंडली है खूंखार, मर्डर से पहले इंस्‍टा पर आया था LIVE; मॉडल मर्डर केस में खुलासा | Image: X

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 साल की कंटेंट क्रिएटर और मॉडल मुस्कान शर्मा की सनसनीखेज हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाले नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी इमरान ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पहले कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मर्डर की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने फिल्मी अंदाज में गोलियां भी चलाईं, जिसके बाद हुए एनकाउंटर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुस्कान के घर पहुंचने से करीब एक घंटे पहले आरोपी इमरान इंस्टाग्राम पर लाइव आया था। इस कथित वीडियो में उसने पहले मुस्‍कान की हत्या करने की बात कही फिर खुदकुशी की। पुलिस फिलहाल इस डिजिटल सबूत और लाइव वीडियो की प्रामाणिकता की गहराई से जांच कर रही है। जब तक फोरेंसिक और डिजिटल जांच पूरी नहीं हो जाती, इसे पुख्ता सबूत नहीं माना जाएगा।

जिम से शुरू हुई थी जान-पहचान, नशे ने बिगाड़े रिश्ते

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से पुलिस ने बताया कि इमरान और मुस्कान की कहानी साल 2024 की शुरुआत में 'सेवन जोन जिम' से शुरू हुई थी। इमरान वहां जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था। पिछले लगभग दो महीनों से दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। पुलिस का दावा है कि इमरान को नशे की गंभीर लत लग गई थी, जिसके कारण उसका बर्ताव बेहद आक्रामक हो गया था।

Advertisement

मुस्‍कान ने की पहले की थी पुलिस से शिकायत

मुस्कान ने 18 जुलाई को इमरान की हरकतों से परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया था, हालांकि तब कोई औपचारिक FIR दर्ज नहीं कराई गई थी। अब हत्या से पहले कथित इंस्टाग्राम लाइव की बात सामने आने के बाद जांच का फोकस आरोपी की मानसिक स्थिति, सोशल मीडिया गतिविधियों और हत्या से पहले की उसकी पूरी गतिविधियों पर है।

Advertisement

26 अगस्त 2026- हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन

  • शाम 5:40 बजे: इमरान ओल्ड महावीर नगर स्थित मुस्कान के घर पहुंचा। उस वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। पुलिस को जबरन घुसने (Forced Entry) के कोई निशान नहीं मिले हैं।
  • हत्या का तरीका: दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद इमरान ने कथित तौर पर पहले मुस्कान का गला दबाया और फिर चाकू से उसके पेट पर कई जानलेवा वार किए।
  • फरार: हत्या के बाद आरोपी मुस्कान का मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया।
  • शाम 6:40 बजे: घर की कामवाली (हाउस हेल्प) ने मुस्कान को खून से लथपथ हालत में देखा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और मुस्कान ने दम तोड़ दिया।
  • 27 अगस्त: तिलक नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

राजौरी गार्डन में पुलिस एनकाउंटर

मुस्कान की हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए और आरोपी को ट्रैक करना शुरू कर दिया। रात करीब 11:15 बजे पुलिस को इमरान नाला रोड स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के पास पैदल घूमता हुआ मिला। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने और सरेंडर करने को कहा, तो उसने अचानक अपनी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर करीब 4 राउंड फायर झोंक दिए।

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की। तीन गोलियां इमरान के पैरों में लगीं (दो दाहिने पैर में और एक बाएं पैर में), जिसके बाद वह गिर गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल इमरान को रघुबीर नगर के गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ के लिए राजौरी गार्डन थाने में BNS और आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग FIR दर्ज की गई है।

इमरान की क्राइम कुंडली

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इमरान का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। 2018 में तिलक नगर थाने में ही उसके खिलाफ एक नाबालिग से जुड़े पॉक्सो (POCSO) एक्ट का मामला दर्ज था। इसमें चोट पहुंचाने, महिला से अभद्रता करने और पीछा करने जैसी गंभीर धाराएं शामिल थीं।

इसके अलावा साल 2021 में उस पर एक महिला की सीमेंट की पटिया से बेरहमी से पिटाई करने का भी आरोप है, जिसमें गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस की कई टीमें इमरान के डिजिटल फुटप्रिंट, सोशल मीडिया हिस्ट्री और उसकी मानसिक स्थिति की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई हैं ताकि इस हत्याकांड में उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

इसे भी पढ़ें- मॉडल मुस्कान के कातिल जिम ट्रेनर इमरान का आधी रात एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस ने दोनों पैरों में मारी गोली; तिलकनगर हत्याकांड में एक्शन

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड