अपडेटेड 9 March 2026 at 20:16 IST

CBSE Board Exams: मिडिल ईस्ट में तनाव को देखते हुए CBSE ने फिर टाले 12वीं के बोर्ड एग्जाम, 12 से 16 मार्च तक नहीं होगी कोई परीक्षा

CBSE Board Exams: मिडिल ईस्ट में तनाव को देखते हुए सीबीएसई ने अब 12 से 16 मार्च तक मिडिल ईस्ट के 7 देशों में प्रस्तावित बोर्ड एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया है।

Middle East CBSE Class 10-12 Exam Exams Postponed
Middle East CBSE Class 10-12 Exam Exams Postponed | Image: ANI

CBSE Postpones Board Exams: ईरान- इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आम जनजीवल पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। इसी के मद्देनजर इधर CBSE ने 12वीं बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है।

CBSE ने युद्ध को देखते हुए मिडिल ईस्ट देशों में 12 से 16 मार्च तक प्रस्तावित 12वीं बोर्ड एग्जाम को टाल दिया है। इससे पहले 10वीं बोर्ड एग्जाम को CBSE ने कैंसिल कर दिया था।

7 देशों में टाले बोर्ड एग्जाम

बता दें, सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट के 7 देशों में संबद्ध स्कूलों में बोर्ड एग्जाम को टालने का फैसला लिया है। जारी सर्कुलर के मुताबिक कहा गया है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, कतर, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में संचालित CBSE से संबद्ध विद्यालयों में 12वीं की वे परीक्षाएं, जो 12 मार्च से 16 मार्च के बीच आयोजित होने वाली थीं, उन्हें फिलहाल टाल दिया गया है। 

एग्जाम की अगली तारीख जल्द ही जारी कर दी जाएगी। बोर्ड ने कहा है कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में वर्तमान हालात और अनिश्चितताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Advertisement

4 बार टाले बोर्ड एग्जाम

ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद अबतक 4 बार 10वीं और 12वं बोर्ड एग्जाम टाला जा चुका है। इसके तहत पहली बार 1 और 2 मार्च को प्रस्तावित बोर्ड एग्जाम को टाल दिया गया था।

इसके बाद 5 और 6 मार्च को प्रस्तावित एग्जाम पोस्टपोन किया गया था। फिर 7 से 11 मार्च और अब 12 से 16 मार्च तक प्रस्तावित बोर्ड एग्जाम को टालने का फैसला लिया गया है।

Advertisement

बाद के एग्जाम पर 14 को फैसला 

CBSE ने साफ किया है कि मिडिल ईस्ट देशों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद 16 मार्च के बाद होने वाली 12वीं बोर्ड एग्जाम पर फैसला लिया जाएगा। ये समीक्षा 14 मार्च को किए जाएगी।

बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने विद्यालयों के संपर्क में बने रहें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही विद्यालयों को भी निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों और अभिभावकों को समय-समय पर ताजा जानकारी उपलब्ध कराते रहें। 

ये भी पढ़ें:  'तेरा 1 महीना फॉर्म खराब रहा, मैं 2 साल बाहर रहा...', वर्ल्ड कप जीत के बाद मीडिया के सामने ही क्यों भिड़ गए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा?

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 20:16 IST