अपडेटेड 22 May 2025 at 07:55 IST
BREAKING: उत्तर कोरिया में बड़ा हादसा, लॉन्च सेरेमनी के दौरान डूबा 5000 टन वजनी युद्धपोत; किम जोंग-उन ने बताया 'क्रिमिनल एक्ट'
उत्तर कोरिया से गुरुवार (22 मई) को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्योंगयांग के पास भारी तकनीकी विफलता के चलते 5000 टन वजनी युद्धपोत पानी में डूब गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

उत्तर कोरिया से गुरुवार (22 मई) को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्योंगयांग के पास भारी तकनीकी विफलता के चलते 5000 टन वजनी युद्धपोत पानी में डूब गया। इस दौरान खुद नेता किम जोंग उन भी मौके पर मौजूद थे। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, किम ने इस हादसे को एक 'गंभीर दुर्घटना' बताते हुए इसे 'Criminal Act' करार दिया है।
दरअसल, देश की नई सैन्य शक्ति का प्रतीक माना जा रहा यह 5000 टन वजनी विध्वंसक पोत, लॉन्चिंग के कुछ ही क्षणों बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण असंतुलित हो गया और कुछ ही मिनटों में डूब गया।
तकनीकी खामी के कारण मिनटों में डूबा पोत
इस घटना की पुष्टि उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने की है। रिपोर्ट में बताया गया कि लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान गंभीर तकनीकी खामी आई, जिससे पोत का संतुलन बिगड़ गया और वह नियंत्रण से बाहर हो गया। इस दुर्घटना ने समारोह में मौजूद सैन्य अधिकारियों और आमंत्रित लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया। हालांकि, अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं दी गई है।
उत्तर कोरियाई नेतृत्व ने इस घटना को सिर्फ तकनीकी विफलता नहीं, बल्कि आपराधिक कृत्य बताया है। बयान में कहा गया कि यह न सिर्फ सैन्य प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है, बल्कि देश की सामरिक सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसमें शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
Advertisement
सैन्य तैयारियों में खामियों के संकेत
यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब उत्तर कोरिया अपने समुद्री सैन्य बेड़े को आधुनिक बनाने और क्षेत्रीय दबदबे को बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है। यह पोत, जो अत्याधुनिक हथियारों और रडार तकनीक से लैस बताया जा रहा था, उत्तर कोरिया की नौसैनिक शक्ति में बड़ा इजाफा माना जा रहा था।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस हादसे से उत्तर कोरिया की सैन्य विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक इस घटना को उत्तर कोरिया की सैन्य तैयारियों में संभावित खामियों के संकेत के रूप में देख रहे हैं।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 22 May 2025 at 07:48 IST