सड़कें बनीं तालाब, लोग बेहाल...मुंबई में बारिश से बुरा हाल, 2 दिनों तक किन किन जगह येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश ने मुंबई समेत आसपास के इलाकों को जलमग्न कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai
मुंबई में बारिश | Image: ANI/ Representative

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश ने मुंबई समेत आसपास के इलाकों को जलमग्न कर दिया। मुंबई के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 24 मई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

बारिश के कारण मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजरते नजर आ रहे हैं। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जहां एंबुलेंस को भी निकलने में दिक्कत हुई।

कई जगह ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में कर्नाटक तट के पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के कारण यह स्थिति बनी है, जिसकी वजह से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। बुधवार (21 मई) के लिए रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, धाराशिव समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मुंबई, पुणे, ठाणे और रायगढ़ समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट है।

मुंबई में मंगलवार रात को भारी बारिश हुई, हालांकि बुधवार सुबह थोड़ी राहत मिली है, लेकिन आसमान में अब भी बादल छाए हुए हैं। बीएमसी के मुताबिक, अंधेरी सबवे में जलभराव के कारण यातायात रोकना पड़ा, वहीं पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी दर्ज की गईं।

Advertisement

पुणे में भी बिगड़े हालात

पुणे में भी हालात बिगड़े हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर पानी भरने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पश्चिमी उपनगरों में जोगेश्वरी में सबसे अधिक 63 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे स्थानीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : ज्योति मल्होत्रा का अभी तक नहीं मिला आतंक से सीधा संबंध- हिसार पुलिस

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड