Breaking: नेपाल के भोटेकोशी में त्रासदी के बाद अब चीन में भूकंप, सिचुआन में 5.1 तीव्रता से कांपी धरती
दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। लॉन्गचांग शहर में आए भूकंप के बाद फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले देर रात नेपाल में भी भूंकप आया था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

दक्षिण-पश्चिम चीन का सिचुआन में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। इसका मुख्य केंद्र सिचुआन का लॉन्गचांग शहर दर्ज किया गया है।
नेपाल में प्राकृतिक आपदा का कोहराम
चीन में आया यह भूकंप ऐसे समय में दर्ज किया गया है जब पड़ोसी देश नेपाल पहले से ही भयानक प्राकृतिक त्रासदियों से जूझ रहा है। महज तीन दिन पहले नेपाल में भोटेकोशी नदी के समीप हुए भीषण भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में अब तक 490 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लगभग 1,500 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
कृत्रिम झील से मंडराया दोबारा बाढ़ का खतरा
भूकंप और भूस्खलन के कारण नेपाल के प्रभावित इलाके में एक नई झील बन गई है। इस झील में लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे इसके फटने और निचले रिहायशी इलाकों में एक बार फिर भीषण बाढ़ आने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। आपातकालीन टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।
पूरे हिमालयी बेल्ट में बढ़ी भूगर्भीय हलचल
इसी बीच, शुक्रवार देर रात नेपाल में भी रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन चीन के सिचुआन प्रांत में आए 5.1 तीव्रता के भूकंप और नेपाल की लगातार घटनाओं ने पूरे हिमालयी और आसपास के क्षेत्रों में चिंता बढ़ा दी है। इस पूरे बेल्ट में अब विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)