धड़ नीचे, सांस लेने लायक बचा शरीर; भूकंप से तबाह बैंकॉक में जिंदगी के लिए तड़पता युवक, सामने आई भयानक तस्वीर

राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग दहशत में आ गए।

Bangkok Earthquake
Bangkok Earthquake | Image: AP/X

Bangkok Earthquake: भयानक भूकंप ने बैंकॉक को हिलाकर रख दिया है। 7.7 तीव्रता के झटकों के आगे तमाम इमारतें कमजोर पड़ गईं। तस्वीरों में दिखा कि बैंकॉक की धरती ऐसे हिल रही थी, मानो पानी पर नाव हिल रही हो। बैंकॉक में पल भर में कुछ से कुछ बदल गया। प्राकृतिक आपदा ने सब तबाह करके रख दिया। तबाही के बीच एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें एक युवक की जान बाल-बाल बची, लेकिन सिर के सिवाय उसका पूरा शरीर मलबे के नीचे दब गया।

17 सेकेंड का एक वीडियो वायरल है। इसमें युवक मलबे के बीच फंसा है। उसका पूरा धड़ मलबे के नीचे दबा है और सिर्फ सिर बाहर है। ये मलबा किसी बहुमंजिला इमारत जैसा लग रहा है। बैंकॉक के तथाकथित वीडियो में युवक को मदद के लिए चिल्लाते हुए भी देखा गया।

बैंकॉक और म्यांमार में भूकंप के तेज झटके

राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग दहशत में आ गए। जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि बैंकॉक में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं। लाखों लोगों को अपने घरों और कार्यस्थलों से बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। इमारत ढहने से संभावित हताहतों की संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है।

म्यामार, बांग्लादेश और भारत में भी भूकंप आया

बैंकॉक के साथ-साथ म्यांमार में भी भूकंप के तेज झटके महसूस होने की जानकारी मिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के इतने तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। लोगों दहशत में आ गए। इसी तरह बांग्लादेश में तेज तीव्रता का भूकंप आया है, जहां उसकी तीव्रता 7.3 मापी गई है। भूकंप का असर भारत पर भी पड़ा है, जिसके राज्य मेघायल में 4 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बैंकॉक को हिला डाला, म्यांमार में भी 7.2 के झटके, भारी तबाही

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड