BIG BREAKING: 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बैंकॉक को हिला डाला, म्यांमार में भी 7.2 के झटके, भारी तबाही
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए हैं। बैंकॉक में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे भारी नुकसान की खबरें हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए हैं। बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं। भूकंप से की काफी नुकसान की भी खबरे आ रही है। सोशल मीडिया कई वीडियो भी सामने आया है जिसमें गगनचुंबी इमारतें तास के पत्तों की तरह गिरता हुआ नजर आ रहा है।
राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग दहशत में आ गए। जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि बैंकॉक में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं। शुरुआती खबरों के अनुसार भूकंप से बड़े नुकसान की आशंका है।
बैंकॉक और म्यांमार में भूकंप के तेज झटके
बैंकॉक के साथ-साथ म्यांमार में भी भूकंप के तेज झटके महसूस होने की जानकारी मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के इतने तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। लोगों दहशत में आ गए ।
तास की पत्तों की तरह गिर गए मकान
जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि बैंकॉक में दोपहर को यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था। भूकंप से थाईलैंड और म्यांमार दोनों देशों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है। मगर सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आ रहे हैं वो काफी भ्यावह है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कुछ ऊंची इमारतों के अंदरूनी हिस्सों में ‘स्वीमिंग पूल’ में पानी में लहरें उठती दिखीं।
Advertisement
म्यांमार था भूकंप का केंद्र
बता दें कि ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र की आबादी 170 लाख से अधिक है जिनमें से कई लोग ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे और घनी आबादी वाले मध्य बैंकॉक की ऊंची इमारतों और होटल से लोगों को बाहर निकाला गया। लोगों काफी दहशत में आ गए। इधर म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहां भी कई इमारतों के गिरने की सूचना है। भूकंप से नुकसान की अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है।