WHO Alert: क्या एक और बड़ी महामारी का है खतरा? अफ्रीका में इबोला वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 321 पहुंची; अंतरराष्ट्रीय अलर्ट जारी

अफ्रीका में इबोला वायरस ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। डीआर कांगो और युगांडा में सैकड़ों नए मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही WHO ने भी इस वायरस को लेकर अंतरराष्ट्रीय अलर्ट जारी कर दिया है। जानें क्या कोरोना के बाद क्या फिर से एक बड़ी महामारी का खतरा पनप रहा है? पढ़ें पूरी खबर।

Ebola Virus Update
अफ्रीका में इबोला का खतरा बढ़ा | Image: X Grab

Ebola Virus Update: अफ्रीका के मध्य भाग में इबोला वायरस ने फिर एक बार हाहाकार मचा दी है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) और युगांडा में फैली इस बीमारी ने WHO को भी अब टेंशन में डाल दिया है। जिसके बाद  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस इबोला वायरस को लेकर अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित कर दिया है। वहीं सुबह सुबह ताजा अपडेट ये मिला है कि अफ्रीका में इबोला का खतरा और बढ़ गया है और संक्रमित लोगों की संख्या 321 पहुंच गई है। 

वहीं बड़ी जानकारी ये भी सामने आई है कि अमेरिका अफ्रीका में वीजा प्रोसेसिंग केंद्र कम करने जा रहा है। जिससे दूतावास की संख्या 50 से घटाकर सिर्फ 20 रह जाएंगे।

इबोला वायरस से हो चुकी हैं कई मौतें

मई 2026 में डीआर कांगो के इतुरी, उत्तर किवु और दक्षिण किवु प्रांतों में इन नए वायरस के केस देखे गए। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, ये 'बुन्डिबुग्यो' वेरिएंट का है, जिसके लिए अभी कोई स्वीकृत टीका या स्पेसिफिक इलाज उपलब्ध नहीं है। शुरुआती रिपोर्ट्स में सैकड़ों संदिग्ध मामले और मौतें दर्ज की गई हैं।

अफ्रीका के युगांडा में अलर्ट जारी

अंतरराष्ट्रीय मीडिया और WHO के मुताबिक, संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कांगो की स्थितिडीआर कांगो में सशस्त्र संघर्ष, स्वास्थ्य केंद्रों पर हमले और कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था ने स्थिति को जटिल बना दिया है। प्रकोप की पहचान में देरी हुई, जिससे वायरस कई समुदायों तक पहुंच गया। WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अदानोम घेब्रेयसस ने युद्धविराम की अपील की है ताकि स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित पहुंच सकें।

Advertisement

युगांडा में भी सीमावर्ती इलाकों और कंपाला में मामले सामने आए हैं। 2025 में सूडान वेरिएंट का प्रकोप नियंत्रित हो चुका था, लेकिन नया खतरा बुन्डिबुग्यो का है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने संपर्क निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्वीशा केस: CBI को सीन रीक्रिएट करने के दौरान किन सवालों का मिला जवाब?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड