ट्वीशा शर्मा को फंदे से किसने पहले उतारा, जब CPR दिया क्या तब वो जिंदा थी? CBI को सीन रीक्रिएट करने के दौरान किन सवालों का मिला जवाब?

आज दोपहर 12 बजे CBI टीम ने गिरिबाला सिंह के घर पर ट्वीशा शर्मा केस का क्राइम सीन रिक्रिएट किया। समर्थ और गिरिबाला के साथ डमी बॉडी के साथ पूरा घटनाक्रम दोहराया। CBI ने कई जरूरी सवाल भी पूछे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CBI recreatCBI recreate crime scene at Giribala Singh house, asks these questionse crime scene at Giribala Singh house, asks these questions
CBI ने समर्थ और गिरिबाला से क्या-क्या पूछा? | Image: ANI

आज दोपहर करीब 12 बजे CBI की टीम ट्विशा सिंह मामले में गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। टीम के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी थे। टीम ने करीब दो घंटे तक घर की छत पर क्राइम सीन को दोहराया।

क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए CBI ने डमी बॉडी का इस्तेमाल किया, जिससे पूरे घटनाक्रम का सटीक अंदाजा लगाया जा सके। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने डमी बॉडी को ऊपर उठाया और गिरिबाला सिंह ने गर्दन से फंदे की गांठ खोली। इस दौरान समर्थ सिंह के रिश्तेदार स्वराज सिंह को भी बुलाया गया। सीबीआई टीम ने हर छोटी-बड़ी बात की बारीकी से जांच की।

पूछताछ में पूछे गए अहम सवाल

  • ट्विशा को सबसे पहले किसने देखा?
  • सबसे पहले किसने उन्हें नीचे उतारा?
  • पुलिस को सूचना किसने दी?
  • पास के अस्पताल क्यों नहीं ले गए?
  • क्या उस वक्त ट्विशा जिंदा थीं?
  • सीपीआर (CPR) कब दिया गया?
  • चोट के निशान कैसे आए?
  • दहेज के लिए पैसे लिए गए थे या नहीं?

गिरिबाला सिंह का बयान

गिरिबाला सिंह ने कहा कि ट्विशा को पर्सनालिटी डिसऑर्डर और एंग्जायटी की समस्या थी। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। चोट के निशानों पर वो साफ जवाब नहीं दे पाईं। प्रेग्नेंसी को लेकर उन्होंने बताया कि ट्विशा बहुत परेशान थीं। पहले बच्चा रखना चाहती थीं, फिर नहीं चाहती थीं। समर्थ के फरार होने पर उन्होंने कहा, “ये गलती हो गई।”

समर्थ सिंह का बयान

समर्थ सिंह ने कहा, “मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। उस दिन सब कुछ नॉर्मल था। हम दोनों ने 45 मिनट वॉक की, टीवी देखा और साथ में खाना खाया। ट्विशा बच्चे को लेकर कन्फ्यूज थीं। कभी कहतीं बच्चा चाहिए, कभी कहतीं नहीं चाहिए। गर्भपात की गोली खाने के बाद वो और ज्यादा डिस्टर्ब हो गई थीं।”

Advertisement

CBI की टीम दोपहर करीब 3:30 बजे तक मौके पर रही। पूछताछ के बाद समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को रवाना कर दिया गया। यह पूरा क्राइम सीन रिक्रिएशन सीबीआई की जांच का अहम हिस्सा है। मामले में आगे क्या खुलासा होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: 'ट्विशा शर्मा के वजन के बराबर बनाया पुतला, फिर उसे फंदे पर लटकाया, गिरीबाला ने खोली गांठ और समर्थ...', CBI ने किया सीन रीक्रएट, खुलेगा राज?

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड