अफगानिस्तान में बड़ा धमाका: एक स्कूल के बगल वाले घर में डायनामाइट फटने से 7 छात्रों की मौत, 97 घायल

अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर आई है, जहां एक मिडिल स्कूल के पास हुए भीषण धमाके में करीब 7 बच्चों की मौत हो गई हैं, जबकि लगभग 97 घायल बताए जा रहे हैं। खबर है कि पास के घर में डायनामाइट रखा हुआ था।

Afghanistan 7 Students Killed 97 Injured As Dynamite Explodes In House Next To School
अफगानिस्तान में एक स्कूल के पास भीषण धमाका, 7 छात्रों की मौत, 97 घायल | Image: AP

अफ़गानिस्तान के कुनार प्रांत में एक मिडिल स्कूल के पास जोरदार धमाके की खबर आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि कम से कम 7 बच्चों की मौत हो गई, जबकि इस धमाके में करीब 97 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक स्कूल के पास एक रिहायशी प्रॉपर्टी में रखे एक्सप्लोसिव में धमाका हो गया।

हताहतों की संख्या अभी शुरुआती अनुमान

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) 'अंदर सेर' इलाके में हुआ। इस घटना ने रिहायशी इलाकों, खासकर शिक्षण संस्थानों के आस-पास खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों को रखने से जुड़े खतरों की ओर ध्यान खींचा है।  हताहतों की संख्या अभी शुरुआती अनुमान है; अधिकारियों का कहना है कि स्थिति स्पष्ट होने पर पीड़ितों की संख्या में बदलाव आ सकता है।

स्कूल के बगल में डायनामाइट कैसे पहुंचा?

शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि स्कूल के बगल में स्थित एक जगह पर रखे गए विस्फोटकों की वजह से यह धमाका हुआ हो सकता है। कुनार में सूचना और संस्कृति विभाग के निदेशक मौलवी समी-उल-हक ने मीडिया को बताया कि वह घर खनन (माइनिंग) के काम से जुड़े लोगों का था, जिन्होंने वहां डायनामाइट जमा करके रखा था।

इस घटना के बारे में बात करते हुए, समी-उल-हक बयान ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि खनन कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विस्फोटक डिपो में लापरवाही बरती गई थी। उन्होंने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

Advertisement

इलाज के बाद कई घायल बच्चों को अस्पताल से मिली छुट्टी

स्कूल के पास वाले घर में धमाके में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद आपातकालीन टीमों और चिकित्सा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। बयान के अनुसार, घायलों में से 15 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बाकी लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुछ गाड़ियां घायल बच्चों को असदाबाद के एक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ला रही हैं। अन्य फुटेज में स्कूल की इमारत को हुआ नुकसान दिखाई दे रहा है, जिसमें धमाके के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: परिसीमन बिल पर अमित शाह का UP को बड़ा संदेश, 'अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपनी...,'
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड