परिसीमन बिल पर अमित शाह का UP को बड़ा संदेश, 'अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपनी...,'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिसीमन विधेयक पर उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delimitation Bill Amit shah
'अविभाजित रहते हुए विधानसभा...,' परिसीमन पर शाह का UP को मैसेज | Image: ANI

अमित शाह ने परिसीमन विधेयक पर उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा संदेश दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है।

साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा। उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए।

यूपी अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपनी...-गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह अपने एक्स पोस्ट में कहा कि "इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा।"

सुशासन और जनभागीदारी को मिलेगी मजबूती

उन्होंने आगे कहा "अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएँ सदन में रख सकेंगे। इससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएँ बनाने, विकास को गति देने में मदद मिलेगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन व जनभागीदारी, दोनों को और अधिक मजबूती देगा। उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करना चाहिए।"

Advertisement

महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पहल

वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा "विधानसभाओं में महिलाओं की कम से कम एक-तिहाई भागीदारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाओं को और अधिक समावेशी बनाएगी, वहीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति नीति निर्माण, कानून निर्माण और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के निर्धारण में एक नया आयाम जोड़ेगी। महिलाओं को शासन में मजबूत भागीदार बनाने वाली इस ऐतिहासिक पहल का सभी दल समर्थन करें।"

परिसीमन बिल पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने परिसीमन बिल पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते उन्होंने इस संभावित कदम को एक गलती करार दिया। प्रस्तावित कानून को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने इसे "भाजपा की सबसे बड़ी गलती" बताया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'जिस रफ्तार से अपॉइंटमेंट लेटर बांटे जा रहे हैं, सैफई सिंडिकेट उन्हें गिन नहीं पाएगा, मैं अखिलेश यादव को चैलेंज करता हूं...', CM योगी का हमला

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड