'जिस रफ्तार से अपॉइंटमेंट लेटर बांटे जा रहे हैं, सैफई सिंडिकेट उन्हें गिन नहीं पाएगा, मैं अखिलेश यादव को चैलेंज करता हूं...', CM योगी का हमला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि जिस रफ्तार से राज्य में अपॉइंटमेंट लेटर बांटे जा रहे हैं, सैफई सिंडिकेट उन्हें गिन नहीं पाएगा। उसे बस नोट गिनना आता है। इस दौरान उन्होंने अखिलेश को चैलेंज भी कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP CM Yogi Saifai syndicate will not be able to count our appointment letters slams SP president Akhilesh Yadav
'सैफई सिंडिकेट' नहीं गिन पाएगा नियुक्ति पत्र, CM योगी का अखिलेश पर वार | Image: ANI/Republic

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (27 नवंबर) को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनल ऑडिट एंड अकाउंट्स के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 1,594 उम्मीदवारों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। इनमें 201 अकाउंटेंट और 1,393 असिस्टेंट अकाउंटेंट शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल पर जमकर निशाना साधा। खासकर, समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा "अगर हम समाजवादी पार्टी के चार और BSP के तीन कार्यकाल के दौरान हुई सभी नियुक्तियों को जोड़ दें, तो भी मैंने UP के युवाओं को उससे दोगुने से ज़्यादा अपॉइंटमेंट लेटर बांटे हैं। जिस रफ़्तार से राज्य में अपॉइंटमेंट लेटर बांटे जा रहे हैं, सैफई सिंडिकेट उन्हें गिन नहीं पाएगा। उसे बस नोट गिनना आता है।

समाजवादी पार्टी को बस नोट गिनना आता है-CM योगी 

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा ""राज्य में जिस रफ़्तार से नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं, उसे 'सैफई सिंडिकेट' गिन भी नहीं पाएगा। उन्हें तो बस नोट गिनना आता है। मैं SP अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती देता हूँ, अगर आपको गिनना आता है, तो इन्हें गिनकर दिखाएं।

अब तक हमने लगभग 9.75 लाख नियुक्ति पत्र जारी कर दिए होंगे। लेकिन आपने यह नहीं बताया कि आप 30 लाख नियुक्ति पत्र कहाँ से लाएंगे, या SP ने अपने चार कार्यकाल के दौरान कितने नियुक्ति पत्र बांटे थे? इसके बारे में भी बताएं। यह भी बताएं कि जब आप खुद मुख्यमंत्री थे, तब आपने क्या किया था? अपने अतीत के बारे में बताएं, क्योंकि UP का हर व्यक्ति उसे जानता है।"

Advertisement

नियुक्ति पत्र युवाओं की वर्षों की कड़ी मेहनत

आगे उन्होंने कहा "आज, UP में भर्ती प्रक्रिया की मुख्य पहचान निष्पक्षता और पारदर्शिता बन गई है। इसका सबूत यह है कि चयन प्रक्रिया के दौरान किसी भी उम्मीदवार से पैसे नहीं मांगे गए, न ही किसी को डराने-धमकाने की कोशिश की गई। यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। आज, नियुक्ति पत्र केवल सरकारी नौकरी देने वाला एक दस्तावेज़ नहीं है; यह युवाओं की वर्षों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा की मान्यता है।"

सपा-बसपा कार्यकालों से दोगुने से अधिक नियुक्तियां बांटे

पिछली सरकारों के कार्यकाल की तुलना करते हुए, मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "अगर हम समाजवादी पार्टी के चार कार्यकालों और बसपा के तीन कार्यकालों में हुई सभी नियुक्तियों को भी जोड़ लें, तो भी मैंने यूपी के युवाओं को उससे दोगुने से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे हैं। पिछले साढ़े नौ वर्षों में, राज्य के लगभग 9.75 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

Advertisement

यह तो बस शुरुआत है। अगले सप्ताह लगभग 50,000 और युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी चल रही है, जिनमें लगभग 8,000 लेखपाल और 42,000 होमगार्ड शामिल हैं। इसके अलावा, शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से चुने गए लगभग 2,000 उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।"

2017 से पहले के समय को याद कर सपा को घेरा

आगे उन्होंने कहा "2017 से पहले, जैसे ही कोई नौकरी का विज्ञापन निकलता था, 'चाचा-भतीजे' की जोड़ी पैसे वसूलने में लग जाती थी। उस दौरान, मेहनती और योग्य उम्मीदवारों को उनके हक के मौकों से वंचित रखा जाता था। परीक्षा देने वाले युवा पीछे रह जाते थे, जबकि नियुक्ति पत्र किसी और को मिल जाता था। उस समय उत्तर प्रदेश की भर्ती व्यवस्था कैसी थी, इसका जीता-जागता उदाहरण फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हाल ही में, मैंने लखनऊ में 'मुन्ना भाई गैंग' के एक नेता का बयान पढ़ा। इससे मुझे सपा सरकार के कार्यकाल की भर्ती व्यवस्था याद आ गई। उस समय, परीक्षा के लिए आवेदन कोई और करता था, परीक्षा कोई और देता था, और नियुक्ति किसी और को मिल जाती थी। हमारी सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया है और योग्य उम्मीदवारों को उनकी प्रतिभा के आधार पर मौके दिए हैं।

ये भी पढ़ें: 'राज्यसभा में PDA फॉर्मूला की जगह धन्नासेठ को प्राथमिकता, सपा का 'जन-मन मेनिफेस्टो' हवाहवाई है...', समाजवादी पार्टी पर फूटा मायावती का गुस्सा
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड