'आज आपके जेट विमानों ने मुझे एस्कॉर्ट किया, यह सम्मान...', PM मोदी ने UAE पर हमले को बताया 'अस्वीकार्य', बोले- भारत हरसंभव मदद को तैयार

UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अपनी डेलीगेशन-लेवल की बातचीत में PM नरेंद्र मोदी कहा कि, 'मैं आपसे फोन पर बात करता रहता था, लेकिन मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बहुत उत्सुक था', जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

PM Narendra Modi shaking hands with UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan during delegation-level talks in Abu Dhabi
UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ PM नरेंद्र मोदी की खास बातचीत | Image: Republic

Pm modi UAE visit: प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा पर हैं। सबसे पहले वो UAE पहुंचे हैं। जहां उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में उतरने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान UAE के राष्ट्रपति अल नाहयान ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों के बीच अहम बातचीत शुरू हुई। 

भारत और यूएई के बीच MoU का आदान-प्रदान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में भारत और यूएई ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अपनी डेलीगेशन लेवल की बातचीत में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आपने पिछले कुछ दिनों में (भारत में) आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। इसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं।

आपके एयर फोर्स जेट्स ने मुझे एस्कॉर्ट किया- PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मैं आपके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं अपने दूसरे घर आया हूं। यह एहसास मेरी जिंदगी की बहुत बड़ी पूंजी है। आपके एयर फोर्स जेट्स ने आज मुझे एस्कॉर्ट किया। यह भारत के लोगों के लिए सम्मान की बात है।'

दोनों देशों के बीच अहम समझौते संभव

बता दें कि UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और पिछले 25 सालों में कुल मिलाकर निवेश का सातवां सबसे बड़ा स्रोत रहा है। UAE में 4.5 मिलियन से ज्यादा भारतीयों का एक मजबूत समुदाय रहता है। दोनों देशों के बीच एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: DMRC: दिल्ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्टा इलाके में शुरू की हाइड्रोजन बसें

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड