भारत भरोसेमंद सहयोगी है, पश्चिम एशिया संकट से निपटने में बड़ी भूमिका निभा रहा... G-7 में PM मोदी और ट्रंप वार्ता की 10 बड़ी बातें
Donald Trump- PM Modi meeting: बैठक में ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि भारत एक भरोसेमंद सहयोगी है और पश्चिम एशिया संकट से निपटने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय शांति, समुद्री सुरक्षा और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Donald Trump- PM Modi Bilateral meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच G-7 समिट के बीच फ्रांस के एवियन शहर में आज (17 जून) को द्विपक्षीय मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की यह 16 महीनों बाद आमने-सामने की पहली मुलाकात थी। पश्चिम एशिया के संकट, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि भारत एक भरोसेमंद सहयोगी है और पश्चिम एशिया संकट से निपटने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय शांति, समुद्री सुरक्षा और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया। आइए जानते हैं पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक की बड़ी बातें…
1. भारत-अमेरिका डिफेंस रिश्तों पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है। अगर उन पर हमला होता है, तो हम उनकी मदद के लिए वहां होंगे। अगर कोई उस आदमी पर हमला करता है, तो हम वहां होंगे। अगर उन पर हमला होता है और वह (PM मोदी) लीडर हैं, तो हम मदद के लिए वहां होंगे।
2. PM मोदी ने बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में शांति के प्रयास के लिए डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपके इन प्रयासों के कारण पश्चिम एशिया में शांति की नई किरण नजर आ रही है। साथ ही PM ने यह भी कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज को खुला रखना महत्वपूर्ण है।
3. बैठक में पीएम मोदी ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का भी मुद्दा भी बताया। उन्होंने कहा कि हम इसे अहम मानते हैं और मुझे उम्मीद है कि ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते में निश्चित रूप से नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
Advertisement
4. द्विपक्षीय बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उनके साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दिखने में शांत, लेकिन वार्ता में बेहद सख्त हैं।
5. ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि भारत पश्चिम एशिया में कोई भूमिका निभाएगा, तो उन्होंने कहा, "हां, मुझे उम्मीद है। मुझे लगता है कि भारत हर चीज में बड़ी भूमिका निभाता है। जब तक वह (पीएम नरेंद्र मोदी) नेता हैं, भारत बड़ी भूमिका निभाता रहेगा।"
Advertisement
6. ट्रंप ने यह भी कहा कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, व्हाइट हाउस में उनका (भारत का) एक बहुत अच्छा दोस्त है... यहां हर कोई भारत को पसंद करता है और वे इस व्यक्ति (पीएम नरेंद्र मोदी) का बहुत सम्मान करते हैं।
7. भारत और अमेरिका के बीच देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (Trade Deal) पर चर्चा हुई। बाजार पहुंच, टैरिफ और निवेश को बढ़ावा देने पर फोकस रहा।
8. राष्ट्रपति ट्रंप से जब प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में पूछा गया, तो इस पर उन्होंने कहा कि हम डील के बेहद करीब हैं। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को पूरा करने के लिए बातचीत काफी तेज हो चुकी है।
9. ट्रंप ने भारत के दौरे को याद किया और कहा कि पिछली बार भारत का मेरा दौरा बहुत शानदार रहा था। हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था। मुझे लगता है कि वहां 3000-4000 लोग थे, लेकिन उसमें लगभग 150,000 लोगों के बैठने की जगह थी, और 250,000 लोग बाहर थे, और 100,000 लोग घास पर बैठे थे। मुझे नहीं पता कि वे रिकॉर्ड टूटे हैं या नहीं, लेकिन भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता।
10. ट्रंप ने जल्द ही भारत यात्रा करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही भारत का दौरा करेंगे।