VIRAL: रील्स में सोने के गहने दिखाती थी यूट्यूबर, घर में घुसकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर गए चोर, अब हो रही ट्रोल- VIDEO

Youtuber Rachna Gurjar got robbed: रचना गुर्जर सोशल मीडिया पर अपनी महंगी ज्वेलरी और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने के लिए मशहूर हैं। कुछ दिनों पहले उनके घर चोरी की एक घटना हुई है, जिसको लेकर वो सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Youtuber Rachna Gurjar got robbed
यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर हुई चोरी | Image: Instagram

Youtuber Rachna Gurjar news: यूट्यूबर रचना गुर्जर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले उनके घर में चोरी की घटना हुई है। दरअसल, रचना को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लग्जरी लाइफस्टाइल, सोना-चांदी दिखाना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि रचना की वीडियो देखकर ही चोरों ने पूरी प्लानिंग की और फिर लाखों के सोने और कैश पर हाथ साफ कर गए।

रील्स में सोना दिखाती हैं रचना

रचना गुर्जर मध्य प्रदेश की शिवपुरी की रहने वाली एक फेमस यूट्यूबर हैं। वह अपने वीडियो के जरिए अच्छी-खासी पहचान बना चुकी हैं। अपने कंटेंट में वो अक्सर अपनी पारिवारिक जिंदगी, गांव के माहौल, रोजमर्रा की गतिविधियां पर आधारित होती है। रचना अपनी ज्यादातर वीडियो में अपनी सोने की ज्वेलरी को दिखाती नजर आती हैं।

चोरों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

हाल ही में रचना ने वीडियो में दावा किया कि उनके घर चोरी हो गई है। शातिर चोरों ने घर की सुरक्षा के लिए दीवार पर लगे लोहे के कटीले तारों को कटर की मदद से काट दिया। चोर अपने साथ दीवार फांदने के लिए सीढ़ी भी लेकर आए थे। सीढ़ी की मदद से उन्होंने बाउंड्री पार की और घर के अंदर घुस गए। इतना ही नहीं, शातिर चोरों ने घर में लगे कैमरे का भी एंगल बदल दिया गया, जिससे वारदात कैमरे में कैद न हो सके।

इस घटना को रात 2 बजे अंजाम दिया गया। सुबह जब परिवार सोकर उठा, तब उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। घर से लाखों का सामान गायब हो चुका है।

Advertisement

रचना ने चोर की घटना के कई CCTV फुटेज शेयर किए हैं। वे लगातार इस वारदात को लेकर वीडियो बना रही हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना को चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक चोर पकड़े नहीं गए। वे पुलिस से लगातार चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील कर चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस

यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो सोशल मीडिया पर सोना-चांदी दिखाकर इतना दिखावा करती हैं, जिस वजह से ऐसा हुआ। वहीं, कुछ लोग उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं कि चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: '370 की बिरयानी के बदले फिजिकल होना...', वाला मजाक पड़ा भारी, लड़के को नौकरी से धोना पड़ा हाथ; आखिर क्या है पूरा मामला

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड