'370 की बिरयानी के बदले फिजिकल होना...', वाला मजाक पड़ा भारी, लड़के को नौकरी से धोना पड़ा हाथ; आखिर क्या है पूरा मामला
Man Fired from job behind 370 Biryani Row: प्रणित मोरे के शो में विवादित और आपत्तिजनक जोक क्रैक करना लड़के को भारी पड़ गया है। कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Man Fired from job behind 370 Biryani Row: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में अपनी डेट से जुड़ा एक्सपीरियंस शेयर करने के बाद विवादों में आए हिमांशु जांगरा की नौकरी चली गई है। वायरल क्लिप पर बढ़ते विवाद के बीच उनकी कंपनी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।
दरअसल, पूरा मामला प्रणित मोरे के एक लाइव शो से जुड़ा है। वायरल वीडियो में दर्शकों के बीच बैठा एक गुड़गांव का लड़का अपनी डेट का किस्सा शेयर कर रहा है। बातचीत के दौरान उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें कई लोगों ने भद्दा और आपत्तिजनक बताया। लड़के ने '370 रुपये वसूल' और 'बिरयानी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उसने एक लड़की को चिकन बिरयानी खिलाने पर 370 रुपये खर्च किए थे।
वायरल क्लिप पर क्यों मचा है बवाल?
लड़के ने आगे कहा कि वो अपने 370 रुपये बर्बाद थोड़ी जाने जाता। वो बिरयानी पर खर्च किए पैसों की भरपाई लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर करना चाहता था। इसके बाद ये क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बात को उसने मौके पर उसे वसूलने थे। लड़के का संदर्भ 370 रुपये के बदले लड़की के साथ फिजिकल होना था। इसके बाद ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया।
लड़के को नौकरी से हाथ धोना पड़ा
हिमांशु जांगरा डिजाइन कंपनी स्टारविक में डिजाइन में काम करते थे। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी के संस्थापक विवेक विश्वकर्मा ने उन्हें नौकरी से निकालने का निर्णय किया। विवेक विश्वकर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगरा के बारे में सैकड़ों संदेश, कॉल और ईमेल मिले हैं। मैंने भी वायरल वीडियो देखा है। मैं साफ कहना चाहता हूं कि वीडियो में दिए गए बयान बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य हैं। मैं और हमारी कंपनी उन विचारों से किसी भी प्रकार की सहमति नहीं रखते।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि बाहरी घटनाओं का प्रभाव वर्क प्लेस पर भी पड़ रहा है। मेरी कंपनी, टीम और ग्राहकों के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। इसी कारण मैंने हिमांशु जांगरा को कंपनी से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।