'गर्लफ्रेंड को 370 की बिरयानी खिलाई अब वसूलने के लिए फिजिकल रिलेशन तो...', भरे मंच इस अश्लील जोक पर ठहाके लगा हंसे प्रणित मोरे, मांगी माफी
प्रणित मोरे के शो की एक क्लिप को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। इस क्लिप में एक लड़का ‘370 रूपये वसूल’ और ‘बिरयानी’ जैसे घटिया शब्द का इस्तेमाल कर अपना एक एक्सपीरियंस शेयर करता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मोरे को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Pranit More Controversy: इन दिनों जाने माने स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक शो की क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके '370 रुपये वसूल' और 'बिरयानी' वाले जोक पर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस मजाक के बाद उन्हें इंटरनेट पर उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, मामले की गंभीरता और बढ़ते विवाद को देखते हुए मोरे ने माफी मांग ली।
पूरा विवाद प्रणीत मोरे के लाइव शो से जुड़ा है। इस क्लिप में दर्शकों के बीच बैठा एक लड़का अपनी डेट का एक्सपीरियंस शेयर करता है। इसी दौरान उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जो भद्दी और घटिया थी। हैरानी की बात तो ये रही कि इसे गंभीरता से लेने के बजाय मोरे ठहाके लगाते नजर आए।
‘370 रूपये वसूल’ और ‘बिरयानी’ वाले जोक पर बवाल
क्लिप में लड़का दावा करता है कि उसने एक लड़की को चिकन बिरयानी खिलाने के लिए 370 रुपये खर्च किए थे। इसे खाने के बाद लड़की ने उन्हें घर छोड़ने को कहा, जिस पर लड़के ने हैरानी जताई। बातचीत के दौरान लड़के ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 370 रुपये खर्च किए हैं, वो तो वसूलूंगा ही। इसका मतलब वो बिरयानी पर खर्च किए अपने पैसों को लड़की के साथ फिजिकल होकर वसूलना चाहता था।
प्रणित मोरे पर भड़के यूजर्स
इस दौरान शो के होस्ट प्रणित मोरे का गैर जिम्मेदाराना रवैया लोगों को रास नहीं आया। महिलाओं के प्रति लड़के की असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणी को रोकने के बजाय वह इसे 'पीक गुड़गांव कंटेंट' कहकर और बढ़ाते दिखाई दिए। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का भयंकर गुस्सा फूट पड़ा।
Advertisement
स्टैंड-अप कॉमेडियन ने मांगी माफी
बढ़ते विवाद और लगातार हो रही आलोचना के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांग ली। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए माना की उन्हें इस तरह की बातों पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी। उन्होंने लिखा कि उस लड़के के विचार उनके निजी विचार नहीं हैं और वो इस तरह की सोच का समर्थन नहीं करते हैं।
उन्होंने स्वीकारा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें एहसास हुआ कि उस समय हंसने के बजाय उन्हें इस पर आपत्ति जतानी चाहिए थी। मोरे ने ये भी बताया कि इस वीडियो को उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया गया है। उनके मुताबिक, उनका मकसद कभी भी किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना कतई नहीं रहा।
Advertisement
चर्चा में बना हुआ है पूरा मामला
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रणित मोरे का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। लेकिन इस बार मामला महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा होने के चलते हद से ज्यादा बढ़ गया। खैर, अब उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांग ली है। कुछ लोग उनके माफीनामे को सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने उन्हें सार्वजनिक मंच पर कही जा रही बातों को लेकर अधिक संवेदनशीलता बरतने की सलाह दी।