Deepika-Ranveer: नया आशियाना देखने पहुंचे दीपिका-रणवीर, बालकनी में चहकते आए नजर; एक्ट्रेस की बेबी बंप के साथ PHOTO हुई वायरल
सेकेंड बेबी के वेलकम से पहले स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ नजर आए। यहां दोनों एक-दूसरे से बातचीत में खोए नजर आए। कपल को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ranveer Singh-Deepika Padukone: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोबारा पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों की खुशी का कई ठिकाना ही नहीं है। इस बीच, 'दीपवीर' को उनके नए घर में स्पॉट किया गया। दोनों बालकनी में गुप्तगू में मशगूल नजर आए।
सेकेंड बेबी के वेलकम से पहले स्टार कपल को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बताया जा रहा है कि मुंबई के पॉल बांद्रा इलाके में उनका ‘ड्रीम हाउस' बनकर तैयार हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका मां बनने के बाद अपने इसी नए आशियाने में शिफ्ट होंगी।
‘ड्रीम हाउस' देखने पहुंचे 'दीपवीर'
कपल अपने घर का मुआयना करने पहुंचा, जहां कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर का काम चल रहा है। यहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। जहां दीपिका ऑल व्हाइट लुक में दिखीं, तो वहीं रणवीर रेड टी-शर्ट और ब्लैक कैप में स्पॉट हुए। कपल की केमिस्ट्री देखने लायक रही।
एक्ट्रेस ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
इस विजिट के बीच दीपिका के बेबी बंप ने फैंस का ध्यान खींच लिया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। कई तस्वीरों में कपल मुस्कुराते, घर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते और घर में चल रहे काम की डिटेल्स डिस्कस करते नजर आया।
Advertisement
कपल ने शेयर की थी गुड न्यूज
जान लें कि दीपिका और रणवीर ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर अपने चाहनेवालों संग शेयर की थी। अपनी पहली बेटी 'दुआ' के जन्म के बाद कपल की लाइफ में आने वाले दूसरे नन्हे मेहमान और उनके नए खूबसूरत घर की झलक को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की बात करें तो, उन्होंने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में प्राइवेट वेडिंग की थी। इसके बाद सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने अपनी प्यारी सी बेटी का नाम 'दुआ' रखा।
Advertisement
दीपिका-रणवीर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ 'किंग' में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगी।
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन दिखाई देंगी।