'मेरे बेस्ट फ्रेंड का बर्थडे है', मेट्रो में लड़के ने की अनाउंसमेंट, सभी यात्रियों ने गाकर किया विश; फिर लड़कों ने बांटी टॉफियां; मजेदार VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो दोस्तों का वीडियो छाया हुआ है। इनमें से एक ने दूसरे के बर्थडे पर ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर लोगों को अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: दिल्ली मेट्रो से कभी धक्का-मुक्की, कभी रील बनाने और कभी मामूली कहासुनी को लेकर लड़ाई-झगड़े के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बारे अश्लीलता से भरे क्लिप्स भी वायरल हो जाते हैं। लेकिन इन दिनों एक मजेदार क्लिप वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद आपके स्कूली दिनों की याद ताजा हो जाए।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दोस्त मेट्रो में सफर कर रहे हैं। इस दौरान मेट्रो की कोच अच्छी खासी भरी हुई है। तभी एक दोस्त उठकर अनाउंस करता है कि उसके बेस्ट फ्रेंड का बर्थडे है। वो सभी यात्रियों से दोस्त साहिल के लिए बर्थडे सॉन्ग गाकर उसे विश करने की प्यारी सी अपील करता है।
बर्थडे सॉन्ग गाकर यात्रियों ने किया विश
इसके बाद मेट्रो में सफर कर रहे सभी यात्री गाना गाकर उसे विश करते हैं। हालांकि बर्थडे बॉय की शक्ल देखने लायक होती है। वो शर्म से पानी-पानी हो रहा होता है। इसके बाद बर्थडे बॉय का दोस्त अपने बैग से मेलोडी टॉफी का पैकेट निकलता है और दोनों मिलकर पूरी कोच को टॉफियां बांटते हैं। इस दौरान लोग हाथ मिलाकर भी साहिल को जन्मदिन की बधाई देते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो को @hr_hemant_15 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को महज 24 घंटे में बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है।
Advertisement
ये पहले क्लासरूम में होता था- यूजर्स
एक यूजर ने लिखा, 'दिल्ली में मेलोडी?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा सेलिब्रेशन नहीं किया तो क्या बर्थडे मनाया।' एक ने कमेंट किया, 'दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।' एक ने कहा, 'सही है भाई, देश बदल रहा है। पहले ये क्लासरूम में होता था, अब मेट्रो में हो रहा है।' खैर, लड़के ने अपने दोस्त को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा।