Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची वर्ल्ड कप चैंपियन दीप्ति शर्मा, मिली जीवन की ये अनमोल सीख

Premanand Ji Maharaj: भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा 2025 विश्वकप जितने के बाद प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचीं। उन्होंने प्रेमानंद महाराज से जीवन के पहलुओं पर चर्चा की।

Follow : Google News Icon  
Premanand Ji Maharaj
Premanand Ji Maharaj | Image: Instagram

Premanand Ji Maharaj: भारतीय महिला क्रिकेट की चमकती सितारा दीप्ति शर्मा हाल ही में भक्ति के रंग में डूबी नजर आईं। उन्होंने वृंदावन की पावन धरा पर सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के चरणों में शीश नवाया और उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी, बल्कि खेल, अनुशासन और आध्यात्मिकता का एक अनूठा संगम थी, जहां महाराज जी ने खिलाड़ी के जीवन में अभ्यास की अहमियत पर प्रकाश डाला।

दूसरों को खुशी देना सबसे बड़ा परोपकार है- प्रेमानंद जी महाराज

प्रेमानंद महाराज ने वर्ल्ड कप चैंपियन से कहा कि खेल को लोग अक्सर केवल मनोरंजन समझते हैं, लेकिन सच तो यह है कि जब आप मैदान पर जीतते हैं, तो उसकी लहर पूरे देश में दौड़ती है। उन्होंने आगे समझाया कि करोड़ों देशवासियों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें गौरवान्वित महसूस कराना भी ईश्वर की सेवा और सबसे बड़ा परोपकार है।

‘सफलता का मूल मंत्र है निरंतर अभ्यास’

दीप्ति शर्मा जैसी विश्व स्तरीय खिलाड़ी को सफलता का मार्ग दिखाते हुए प्रेमानंद महाराज ने अभ्यास की शक्ति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों की एक सामान्य मनोवैज्ञानिक चूक की ओर इशारा करते हुए सचेत किया।

महाराज जी ने कहा कि अक्सर बड़ी जीत हासिल करने के बाद खिलाड़ी अभ्यास में ढील देने लगते हैं और अपना समय मनोरंजन में गंवाने लगते हैं। उन्होंने उपदेश दिया कि जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। एक खिलाड़ी को विजय मिलने के बाद पहले से कहीं अधिक सावधान और समर्पित हो जाना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Somwar Mantras: आज सोमवार के दिन जरूर करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, पूरी होंगी आपकी मनोकामनाएं 

युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं दीप्ति शर्मा

इस पूरी मुलाकात के दौरान दीप्ति शर्मा पूरी तरह भक्ति भाव में सराबोर दिखीं। प्रेमानंद जी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रेमानंद जी ने दीप्ति शर्मा को सलाह दी कि खेल के कौशल के साथ-साथ भगवान का चिंतन भी आवश्यक है।

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड