अपडेटेड 5 January 2026 at 09:04 IST

Somwar Mantras: आज सोमवार के दिन जरूर करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, पूरी होंगी आपकी मनोकामनाएं

Somwar Mantras: आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान के साथ करने की मान्यता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Somwar Mantras
Somwar Mantras | Image: Freepik

Somwar Mantras: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव अत्यंत भोले और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं, इसलिए उन्हें 'भोलेनाथ' भी कहा जाता है। मान्यता है कि जो भक्त सोमवार के दिन सच्चे मन से शिव जी की आराधना करते हैं, उनके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यदि आप भी अपनी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं या किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज के दिन इन प्रभावशाली शिव मंत्रों का जाप अवश्य करें।

भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का करें जाप 

यह भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली मंत्र है। आप इस मंत्र का 11 बार जाप करें। इस मंत्र के नियमित जाप से मन को शांति मिलती है, तनाव दूर होता है और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  • ॐ नमः शिवाय 

भगवान शिव के गायत्री मंत्र का करें जाप 

ऋग्वेद के अनुसार, यह मंत्र असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने और अकाल मृत्यु के भय को समाप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना गया है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह मंत्र किसी वरदान से कम नहीं है। यह सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है।

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
  • उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से मिलेगा सौभाग्य 

यदि आप करियर या शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो शिव गायत्री मंत्र का जाप करना फलदायी होता है। यह मंत्र शक्ति और सौभाग्य का कारक माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 5 January 2025: आज सोमवार के दिन इन 5 राशियों को कार्यक्षेत्र में बरतनी होगी सावधानी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन 

भगवान शिव के रुद्र मंत्र का करें जाप 

जीवन में यदि शत्रुओं का भय हो या आप असुरक्षित महसूस कर रहे हों, तो इस लघु मंत्र का जाप करें। इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है। आप इस मंत्र 21 बार जाप करें इससे लाभ ह सकता है। 

Advertisement
  • ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 January 2026 at 09:04 IST