अपडेटेड 9 July 2025 at 19:46 IST
'आज समाज में बहुत गंदगी है, स्त्रियां ही स्त्रियों का घर बिगाड़ रही हैं, ऐसी नारियां हीं...', अनिरुद्धाचार्य ने ऐसा क्यों कहा?
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा, "तुम अपने पति के ही पास रहो और चाची के लिए तुम काली बन जाओ। चाची की छाती में चढ़ के मूंग दलो उसकी छाती में। और चाची के तीन-चार दांत तोड़ो।"
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Aniruddhacharya Maharaj: मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भागवत कथा के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं कि मनुष्य को कैसे धर्ममय जीवन जीना चाहिए। कथा के दौरान महाराज लोगों के प्रश्न उत्तर भी लेते हैं और उनके समस्याओं का समाधान भी बताते हैं।
इसी दौरान एक महिला ने अनिरुद्धाचार्य महाराज बताया कि उसकी शादी को दो साल हो गए, उसकी एक बेटी लेकिन तीन महीने पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया और अपनी ही चाची के साथ शादी कर ली। चाचा के खतम होने के बाद उन्होंने मेरे पति के शादी कर ली, मैं क्या करूं?
समाज में बड़ी गंदगी है, स्त्रियां ही स्त्रियों का घर बिगाड़ रही हैं- अनिरुद्धाचार्य
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा, "क्या कर रही है चाची, तेरा मां-बेटे का रिश्ता है उसके साथ, तू क्या गंदगी फैला रही है। रिश्ते को कलंकित कर रही है। तुम जाओ पति के ही पास रहो। आज समाज में बड़ी गंदगी है, स्त्रियां ही स्त्रियों का घर बिगाड़ रही हैं, वो चाची देखो उसका अपना पति मर गया और दूसरे के पति के पीछे पड़ गई। ऐसी नारियों को दंड देना चाहिए, ऐसी नारियां घोर नर्क में जाती हैं।"
Advertisement
तुम अपने पति के ही पास रहो- अनिरुद्धाचार्य महाराज
महिला ने कहा कि मेरा पति और उसकी चाची कहती हैं कि दहेज के लिए उसके साथ शादी की थी। इस पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा, "तुम अपने पति के ही पास रहो और चाची के लिए तुम काली बन जाओ। चाची की छाती में चढ़ के मूंग दलो उसकी छाती में। और चाची के तीन-चार दांत तोड़ो।"
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 9 July 2025 at 19:46 IST