पहाड़ों के बीच पैराग्लाइडिंग कर रही थी महिला, तभी तेजी से आया प्लेन और चीर गया कैनोपी; VIDEO देख अटक जाएंगी सांसें!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पैराग्लाइडिंग करती दिखाई दीं। इसी बीच प्लेन आई और उनके ग्लाइडर को चीर कर निकल गई। वीडियो ने यूजर्स की सांसे फूला दी है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख यकीनन पल भर के लिए आपकी भी सांस अटक जाएगी। पैराग्लाइडिंग कर रही एक महिला तब बाल-बाल बची, जब एक प्लेट उसके ग्लाइडर के बीच से कैनोपी को चीर कर निकल गया। आगे जो हुआ वो कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

दरअसल, सबरीना नाम की महिला 44 साल की हैं और उन्हें पैराग्लाइडिंग का अच्छा खासा तजुर्बा है। वो ऑस्ट्रिया के श्मिटेनहोहे पहाड़ के पास पैराग्लाइडिंग कर रही थीं। उड़ान भरने के दौरान वो एक पहाड़ से आसमान की तरफ जा रही थीं। इस खूबसूरत नजारे को उनका कैमरा रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आया एक प्लेन उनके कैनोपी को चीर कर निकल गया।

प्लेन टकराने से फटा पैराग्लाइडर का विंग फिर…

फिर हुआ यूं कि पैराग्लाइडर का विंग पूरी तरह से फट गया और वो उड़ान भरने में असक्षम हो गया। इसके बाद सबरीना तेजी से घूमते हुए जमीन की ओर गिरने लगी। इस दौरान उनका फटा हुआ पैराग्लाइडर भी उनसे चिपक गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई और काबू पाने की कोशिश करती नजर आईं।

महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए किया ये काम

अच्छी बात ये हुई कि पहाड़ों से टकराने से पहले ही वो अपना इमरजेंसी पैराशूट खोलने में सफल रहीं। इसके कुछ देर बाद वो सही सलामत जमीन पर उतर गईं। सबरीना का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतनी भयावह घटना देख कुछ लोग हक्के-बक्के रह गए, तो कुछ उनकी सूझबूझ की तारीफ करने लगे।

Advertisement

पैराग्लाइडर से टकराए प्लेन का क्या हुआ?

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सबरीना को बाद में एक पुलिस हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बचाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सबरीना के पैराग्लाइडर से जो प्लेन टकराया था, वो टूरिस्ट प्लेन था और उस एक 28 साल का पायलट चला रहा था। ये प्लेट घटना के बाद सुरक्षित तरीके से लैंड हुआ।

वहीं पायलट का दावा है कि उसके पास पैराग्लाइडर से बचने का कोई और रास्ता नहीं दिखा। खैर, फिलहाल ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: पाकिस्तानी शादी में हरियाणावी गाने 'शीशा' का क्रेज, लड़की ने किया शानदार डांस, परफॉर्मेंस ने दोनों मुल्कों में मचा दिया तहलका!
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड