VIDEO: पाकिस्तानी शादी में हरियाणावी गाने 'शीशा' का क्रेज, लड़की ने किया शानदार डांस, परफॉर्मेंस ने दोनों मुल्कों में मचा दिया तहलका!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी गर्ल की डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो हरियाणवी गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है। उसके डांस ने सभी का दिल जीत लिया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'शीशा' गाने की खूब चर्चा है। इस हरियाणवी गाने का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क भी है। इसकी दीवानगी अब सरहद पार तक पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में लड़कियां इस गाने पर डांस कर रही हैं।

वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान की शादी का बताया जा रहा है। यहां कुछ लड़कियों ने कोरियोग्राफ किए गए डांस को शीशा' गाने पर बड़े ही शानदार तरीके से परफॉर्म किया। इस वीडियो ने नेटिजंस का दिल जीत लिया।

‘शीशा’ गाने पर लड़की की धांसू परफॉर्मेंस

वीडियो में रेड कलर के सूट में एक लड़की नजर आ रही है। उसने कमाल की एनर्जी के साथ परफॉर्मेंस दी। उसके मूव्स और चेहरे के एक्सप्रेशन ने मेहमानों को ही नहीं, बल्कि इंटरनेट को भी खूब प्रभावित किया।

दोनों मुल्कों में वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को @areeshaaa__17 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'कोई प्लीज ये ऑडियो मेरी नसों में भर दे।' ये वीडियो दोनों मुल्कों में जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

भारत-पाकिस्तान के दर्शकों ने की तारीफ

इस रील के सामने आते ही भारत और पाकिस्तान दोनों जगह के दर्शकों से तारीफों की भरमार आ गई। भारतीय यूजर ने लिखा, 'भिखारीस्तान में बस भारतीय गाना चलता है क्या?' एक ने मजे लेते हुए लिखा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान' और भारतीय गाना? थूककर चाटना।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'अलग होकर क्या कर लिया, अभी भी ये नाचते हमारे इशारों पर हैं।' एक अन्य ने लिख, 'भारत से बहुत सारा प्यार, अच्छी परफॉर्मेंस हैं बहन।'

एक पाकिस्तानी यूजर ने पूछा, 'भारतीय गाना?' एक और ने कहा, 'हम इस गाने पर भी कैसे दावा कर सकते हैं, ये तो उर्दू में भी नहीं है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं तो देख-देख शीशा शर्मांदी फिरूं सू' गाने पर बच्ची ने दी ऐसी परफॉर्मेंस, दिल हार बैठे नेटिजंस; एक्सप्रेशन के हुए कायल- VIDEO VIRAL

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड