इजरायली महिला दूसरी बार आई भारत, लेकिन वॉशरूम नहीं मिलने से हुई परेशान; फिर हाथ जोड़कर कह दी इतनी बड़ी बात- VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी महिला टूरिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। भारत के उत्तराखंड घूमने आई महिला बुनियादी सुविधा के लिए परेशान होती दिखी। उन्होंने वीडियो में अपनी शिकायत बयां की, जिसने देखते ही देखते हर किसी का ध्यान खींच लिया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: उत्तराखंड अपनी खूबसूरत वादियों, शांत वातावरण और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स घूमने आते हैं। खासकर अल्मोड़ा जैसे शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पारंपरिक पहाड़ी बाजारों और स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों के लिए टूरिस्ट्स के बीच खासा लोकप्रिय हैं। इस बीच एक महिला टूरिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो यहां का लुत्फ उठाते हुए कुछ परेशान दिखाई दी।

वायरल हो रहे वीडियो में इजरायल से अल्मोड़ा घूमने आई एक महिला बुनियादी सुविधा के लिए परेशान नजर आई। महिला ने बताया कि बाजार में घूमते वक्त उसे अचानक वॉशरूम की जरूरत पड़ी। इस दौरान उसने बजार के कई हिस्सों में ढूंढने की कोशिश की। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद उन्हें कहीं भी लेडीज टॉयलेट नहीं मिला। इस असुविधा से वो बेहद खफा दिखाई दी।

पब्लिक टॉयलेट नहीं मिलने से महिला परेशान

महिला वीडियो में साफ कहती नजर आ रही है कि यह उनकी पहली बार की परेशानी नहीं है। जब वो पिछली बार अल्मोड़ा घूमने आई थी, तब भी उन्हें बिल्कुल इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था। महिला ने हाथ जोड़कर विनती की और कहा कि पब्लिक टॉयलेट बना दें, ज्यादा टूरिस्ट आएंगे।

हालांकि, महिला ने अल्मोड़ा के खाने, माहौल और प्राकृतिक सौंदर्य समेत अन्य की जमकर तारीफ की। लेकिन एक कमी उनके शानदार एक्सपीरियंस पर पानी फेरने के लिए काफी रही। उनकी इस वीडियो को मौके पर मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

वीडियो में सुनाया दुखड़ा

वीडियो को @Sachingupta नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'इजराइल की महिला टूरिस्ट भारत घूमने आईं। वो अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में पहुंचीं। पूरे मार्केट में उन्हें एक पब्लिक टॉयलेट नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने किस तरह की परेशानियां झेली, सुनिए !!'

अतिथि देवो भव: का मान कैसे रखेंगे?- यूजर्स

महिला की इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 41.5K बार देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। महिलाओं के लिए बनियादी सुविधाओं की भारी कमी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इससे बड़ी समस्या आजतक नहीं देखी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अल्मोड़ा जैसे खूबसूरत पहाड़ों में अगर इंफ्रास्ट्रक्चर ऐसा है, तो हम 'अतिथि देवो भव:' का मान कैसे रखेंगे? डिजिटल इंडिया के साथ-साथ 'डिग्निटी' भी जरूरी है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जहां उपलब्ध है, वो भी इतने साफ नहीं होते।' एक ने कहा, 'अभी भी कई शहर ऐसे हैं जहां पब्लिक शौचालय नहीं है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: मां पाकिस्तानी, बेटा 'भारत'... सीमा हैदर और सचिन मीणा के बेटे का हुआ नामकरण, पाकिस्तानी पति जानकर हो जाएगा लाल-पीला!

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड