मां पाकिस्तानी, बेटा 'भारत'... सीमा हैदर और सचिन मीणा के बेटे का हुआ नामकरण, पाकिस्तानी पति जानकर हो जाएगा लाल-पीला!
सीमा हैदर ने अपने बेटे का नामकरण कर दिया है। उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। साथ ही बताया कि आखिर उन्होंने यही नाम क्यों चुना।
- भारत
- 3 min read

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने पिछले महीन एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका अब उन्होंने नामकरण कर दिया है। उन्होंने अपने राजकुमार का नाम कोई मामूली नाम नहीं, बल्कि ऐसा रखा है जो देशभक्ति की मिसाल पेश करता है।
सीमा हैदर फरवरी 2026 में छठी बार मां बनी हैं। सीमा के पहले पति से चार बच्चे हैं। जबकि, सचिन से मिलने के बाद उनके दो बच्चे हुए। बेटी का नाम उन्होंने मीरा रखा है।
सीमा ने बेटे का नाम रखा 'भारत'
अब सीमा हैदर ने एक एजेंसी से बातचीत में अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। सीमा ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आखिर उन्होंने नन्ही सी जान के लिए यही नाम क्यों चुना।
सीमा हैदर ने कहा, 'आज मेरे बेटे का नामकरण है। कल घर में जागरण था। हिंदू धर्म में जब घर में बेटा होता है तो नामकरण किया जाता है। बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। बहुत खुशी होती है। यह दूसरा कुआं पूजन है, इससे पहले जब मीरा हुई थी तब कराया था।'
Advertisement
बेटे का नाम क्यों रखा ‘भारत’?
वो आगे कहती हैं, 'हमारा हिंदू धर्म बहुत ही खूबसूरत है। बहुत सारी खूबसूरती दिखाता है। यहां पर छोटे-छोटे त्योहार पर प्यार बढ़ाते हैं। मैं बहुत खुश हूं और मुझे बहुत अच्छा लगता है, अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं होता। मुझे हिंदू होने पर गर्व महसूस होता है।'
उन्होंने अपने बेटे के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि 'वजह कोई नहीं थी। पंडित जी ने जब नाम निकाला तो 'भ' से ही आया। तो 'भारत' से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है।'
Advertisement
सीमा और सचिन की लव स्टोरी
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर साल 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते से भारत में दाखिल हुई थीं। सचिन मीणा से उनकी मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG खेलने के दौरान हुई। फिर 13 मई 2023 को सचिन ने उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर रिसीव किया और रबूपुरा में एक किराये के घर में रखा।
सचिन के प्यार में सरहद पार करने वाली सीमा ने पाकिस्तान में अपने पहले पति गुलाम हैदर को छोड़ दिया। उन्होंने सचिन के साथ अपना पूरा जीवन बिताने का निर्णय लिया। मगर, 4 जुलाई 2023 में पुलिस ने उन्हें बल्लभगढ़ से दबोच लिया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
कानूनी लड़ाई लड़ रहीं सीमा
सीमा हैदर और सचिन मीणा दावा करते हैं कि दोनों साल 2023 में काठमांडू के एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। भले ही सीमा भारत में रह रही हों, लेकिन अवैध तरीके से घुसने के चलते वो अब भी कानूनी जांच के दायरे में हैं।
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद उन्हें फिर से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भेजने की मांग जोरों-शोरों से उठी थी। लेकिन सीमा ने भारत में ही उन्हें रहने देने की गुहार लगाई। वहीं उनके वकील ने तर्क दिया कि अब वह 'भारत की बहू' है।
सोशल मीडिया से होती है कमाई?
भारत में आने के बाद दोनों ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इनके चैनल पर 2M से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। सोशल मीडिया के जरिये यह कमाई भी करते हैं।