Ashok Kharat: रेप से पहले महिलाओं को पिलाता था 'खट्टा पानी', ऑफिस में रखता था 20 फीट लंबा 'सांप'... अय्याश अशोक खरात के खुले कई 'काले कांड'

महाराष्‍ट्र के नासिक में खुद को 'गॉडमैन' बताने वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात को लेकर चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि अशोक खरात महिलाओं का शोषण करने से पहले उन्‍हें कुछ तरल पदार्थ पीने को देता था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ashok Kharat case self claim Godman impregnated victim, gave her salty water before rape keep remote operated snake
Ashok Kharat: रेप से पहले महिलाओं को पिलाता था 'खट्टा पानी', ऑफिस में रखता था 20 फीट लंबा 'सांप'... अय्याश अशोक खरात के खुले कई 'काले कांड' | Image: X

Ashok kharat Case: महाराष्‍ट्र के नासिक में खुद को 'गॉडमैन' बताने वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात को लेकर चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि अशोक खरात महिलाओं का शोषण करने से पहले उन्‍हें कुछ तरल पदार्थ पीने को देता था। फिलहाल पुलिस इस तरल पदार्थ समेत कई सबूतों की जांच कर रही है। इधर कोर्ट ने खरात की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है।

सत्र न्यायाधीश बीएन इचपुरानी की अदालत ने उसे 14 अप्रैल तक जेल में रखने का आदेश दिया है। फिलहाल उसे नासिक रोड सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। आपको बता दें कि अशोक खरात को 18 मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब 35 वर्षीय एक महिला ने उस पर तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। गिरफ्तारी के बाद कई अन्य महिलाओं ने भी उसके खिलाफ यौन शोषण और दुष्कर्म की शिकायतें दर्ज कराईं। पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही है।

खारा पानी पीते ही महिलाओं को आता था चक्कर

सुनवाई के दौरान, लोक अभियोजक शैलेंद्र बागडे ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी की संपत्तियों की जांच अभी बाकी है। बागडे ने कहा कि कई महिलाएं अब भी शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आ रही हैं और उस तथाकथित 'पानी या तरल पदार्थ' की जांच अभी बाकी है, जिसे खरात यौन शोषण से पहले पीड़ितों को बहलाने-फुसलाने के लिए देते था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये खारा और कड़वा पानी होता था, जिसे पीकर महिला को चक्कर आने लगते थे।

Advertisement

ऑफिस से रखा था रिमोट से चलने वाला 20 फीट लंबा सांप

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को 'गॉडमैन' बताने वाले अशोक खरात के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके ऑफिस से 20 फीट लंबा रिमोट कंट्रोल से चलने वाला सांप बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को अपनी कथित अलौकिक शक्तियों का विश्वास दिलाने के लिए करता था।

Advertisement

अशोक खरात पर रेप के 10 FIR

नासिक के सरकारवाड़ा थाने में उसके खिलाफ कम से कम 10 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से आठ मामले दुष्कर्म और यौन शोषण से जुड़े हैं, जबकि दो मामले धोखाधड़ी के हैं। इसके अलावा एसआईटी को फोन के माध्यम से 100 से अधिक शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- कानपुर किडनी रैकेट मामले में योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 और गिरफ्तार, NCR के बड़े अस्‍पतालों जुड़ा कनेक्शन; खुला बड़ा राज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड