VIRAL VIDEO: ड्राइवर को कॉलर से पकड़ा, दी गंदी-गंदी गालियां... बेगूसराय में NH पर महिला की दबंगई, बीच सड़क की जमकर कुटाई
इन दिनों एक महिला की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो एक बुजुर्ग ड्राइवर की कॉलर पकड़कर पिटाई करते नजर आ रही है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों महिला की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक पिकअप ड्राइवर से खुलेआम बदतमीजी करती नजर आ रही है। महिला ने बीच सड़क पर ड्राइवर को कॉलर से पकड़कर उसकी कुटाई कर दी।
यह घटना बिहार में बेगूसराय के NH की बताई जा रही है। महिला की कार में कथिततौर पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। कार में पिअकप से मामूली सी खरोंच लगने से महिला अपना आपा खो बैठी। ऐसे में उसने आव देखा न ताव और ड्राइवर के साथ बीच सड़क पर मारपीट कर बैठी। इसके बाद उसने खूब गाली-गलौज भी की।
पिकअप से टक्कर पर महिला ने खोया आपा
दरअसल NH-28 पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के मुरली टोल के पास स्थित टॉल प्लाजा पर 21 मई की दोपहर पिकअप टैक्स देने को रुका था। तभी पीछे से आई महिला की कार की उससे भिड़ंत हो गई। जिससे पुलिस स्टीकर लगे कार का अगला हिस्सा हल्का सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार से उतरी महिला ड्राइवर पर टूट पड़ी।
बुजुर्ग ड्राइवर का कॉलर पकड़कर की मारपीट
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग पिकअप ड्राइवर चुपचाप महिला की बदसलूकी झेल रहा है। महिला का गुस्सा देख उसने अपने मुंह से एक शब्द भी नहीं निकाला। वहीं महिला उसे इधर-उधर धकेलते हुए पीट रही है। ये हंगामा करीब 1 घंटे तक चला और हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
Advertisement
पुलिस ने समझा-बुझाकर सुलझाया विवाद
थाना प्रभारी गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। महिला और ड्राइवर को समझा-बुझाकर विवाद सुलझा दिया गया है।
कहां की रहने वाली है महिला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह महिला सिमरिया गांव की रहनी वाली है। जबकि कार अशोक कुमार राय के नाम पर रजिस्टर है। कार पर पुलिस का स्टीकर लगाने का खुलासा नहीं हो पाया है।