
बॉडी शेमिंग कैप्शन डाल बुरा फंसा पैपराजी, Sara Tendulkar ने जमकर ली क्लास, कहा- तुम घटिया हो, हमें अकेला...
Sara Tendulkar Slams Paparazzi: सारा तेंदुलकर ने हाल ही में बॉडी शेमिंग को लेकर पैपराजी को जमकर लताड़ा है। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए बताते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाते हैं।
Image: @saratendulkar/instagram
लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं, बल्कि उनका तीखा रिएक्शन है। सारा तेंदुलकर ने पैपराजी को जमकर फटकार लगाई है।
Advertisement
दरअसल, एक रील में बिजनेसवुमन और मॉडल सारा और उनकी भाभी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए थे। जब इस पर सारा की नजर पड़ी तो वो भड़क उठीं। इसी सिलसिले में उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
सारा अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान पैपराजी ने दोनों का वीडियो रिकॉर्ड किया और बॉडी शेमिंग वाले कमेंट के साथ शेयर कर दिया।
Advertisement
इसे शेयर कर लिखा गया था, 'मोटी वाली सारा है और बगल वाली भाभी।' सारा ने इसका स्क्रीनशॉट इंस्टा स्टोरी पर डाल लिखा, 'तुम घटिया हो। इसे पत्रकारिता नहीं कहते। हमें अकेला छोड़ दो और अपनी जिंदगी जीने दो।'
सारा के गुस्से को देखते हुए पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम से इस वीडियो को तुरंत डिलीट कर दिया। इसके बाद सारा ने फिर संबंधित अकाउंट को टैग करते हुए लिखा कि पोस्ट हटाने सो सोच नहीं बदल सकती।
Image: instagram
बता दें कि हाल ही में सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन और सानिया चंडोक की शादी हुई है। ऐसे में अब उनकी बचपन की सहेली उनकी भाभी बन चुकी हैं। यही वजह है कि दोनों एक-दूजे के साथ काफी कंफर्टेबल रहते हैं।
Image: instagram