'कैमरा चालू होते ही इंसानियत बंद...', जब ट्रेन में साड़ी का पल्लू बांधकर ठुमकने लगी महिला, VIDEO देख गुस्से से लाल हुए यूजर्स
रील बनाने की सनक में लोग कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करते। ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील में भी देखने को मिला। इसे देखने के बाद यूजर्स का माथा चकरा गया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में आए दिन ऐसे अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी माथा चकराना लाजमी है। इंटरनेट पर लाइक्स और व्यूज बटोरने की होड़ में लोग अक्सर ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जो यूजर्स को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देती हैं। इसी सिलसिले में इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़ने को मजबूर हो गए हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी दिखाई दे रही है। ट्रेन के बिल्कुल नजदीक साड़ी पहने एक महिला खड़ी है, जिसने रील बनाने के चक्कर में अपनी साड़ी के पल्लू को ट्रेन के सामने वाले हिस्से से बांध रखा है। पल्लू बांधने के बाद महिला कैमरे की तरफ देखते हुए रील के लिए एक्ट करती नजर आ रही है।
महिला ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील
इस वीडियो में महिला भोजपुरी गाने 'फेरा ले ले हो' पर रील बनाती दिखाई दी। इस दौरान वो कभी ट्रेन को प्रणाम करती, तो कभी उसके साथ अजीबोगरीब व्यवहार करती रही। उसके चंद सेकंड की पब्लिसिटी और रील के इस अजीब जुनून को देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं।
'कैमरा चालू और इंसानियत बंद'
वीडियो को @Nalanda_index नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'रील बनाने की होड़ लोगों को सिर्फ मानसिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी दिवालिया बना रही है। कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी समझ, शर्म और जिम्मेदारी तक दांव पर लगाने लगे हैं। कभी-कभी लगता है कि कैमरा चालू होते ही इंसानियत बंद हो जाती है।'
Advertisement
यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग
इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने रेलवे को टैग कर लिखा, 'कृपया इस वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोग कब सुधरेंगे।'
यह भी पढ़ें: जब Delhi Metro में खोया छोटा बच्चा, माता-पिता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल; मेट्रो स्टाफ ने यूं कराया मिलन- VIDEO