जब Delhi Metro में खोया छोटा बच्चा, माता-पिता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल; मेट्रो स्टाफ ने यूं कराया मिलन- VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अपने मां-बाप से बिछड़ गया। इस दौरान मेट्रो स्टाफ ने बच्चे को उसके मां-बाप तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई। वीडियो यूजर्स को भावुक कर रहा है।

Child lost in Delhi Metro, reunites with parents
दिल्ली मेट्रो में खोया बच्चा, माता-पिता से यूं मिला | Image: Instagram

Delhi Metro Video: दिल्ली एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो से एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां सफर के दौरान एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। इसके बाद बच्चे का रो-रोक बुरा हाल था, उधर पेरेंट्स का दिल भी बैठा जा रहा था। आखिर में मेट्रो स्टाफ ने अपनी जिम्मेदारी निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया। 

जी हां, यह पूरी घटना दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन की बताई जा रही है। यहां करीब 8 से 10 साल का बच्चा अपने माता-पिता से अलग हो गया था। हालांकि, अच्छी बात यह थी कि बच्चे को अपने माता-पिता का नाम और घर का पता मालूम था। ऐसे में मेट्रो स्टाफ ने बच्चे को उसके पेरेंट्स तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली।

दिल्ली मेट्रो में खोया बच्चा

मेट्रो स्टाफ ने बच्चे से माता-पिता का फोन नंबर पूछा जो उसे मालूम नहीं था। ऐसे में बच्चे के परिवार तक पहुंचना मुश्किल हो गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार मेट्रो स्टाफ की मेहनत रंग लाई। उन्होंने बच्चे से इकट्ठी की जानकारी के आधार पर ही माता-पिता तक पहुंचने की कोशिश की और उसे उनसे मिलवाया।

डरे-सहमे मां-बाप का बैठा दिल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टाफ से मिली जानकारी के बाद बच्चे के माता-पिता ओखला बर्ड सैंक्चुरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे। यहां मेट्रो स्टाफ बच्चे के साथ उनका इंतजार कर रहा था। पेरेंट्स ने जैसे ही अपने बच्चे को देखा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मन में तरह-तरह के हजारों चल रहे सवालों पर आखिरकार विराम लगा।

Advertisement

बच्चे को देख मां ने सीने से लगाया

मेट्रो से निकलते ही मां की नजर ज्यों ही अपने कलेजे के टुकड़े पर पड़ी, उसने तुरंत दौड़कर बच्चे को सीने से लगा लिया। वहीं पास खड़े पिता की आंखें भी नम थी। वहीं बच्चा भी जोर-जोर से रोता नजर आया।

मां-बाप से की खास गुजारिश

मेट्रो स्टाफ ने पेरेंट्स से कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वे लगातार यात्रियों की सेवा में हाजिर है। उन्होंने बच्चे को घर का पता और माता-पिता का नाम याद कराने की तारीफ की। साथ ही फोन नंबर भी याद करवानी की गुजारिश की।

Advertisement

वीडियो ने पिघलाया यूजर्स का दिल 

अंत में पेरेंट्स ने बच्चे को सुरक्षित उन तक पहुंचाने के लिए मेट्रो स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। खैर, बच्चे और माता-पिता के इस मिलन ने यूजर्स का दिल पिघला दिया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। कुछ यूजर्स ने मेट्रो स्टाफ की सराहना की, तो कुछ ने मां-बाप को बच्चों के प्रति अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी।  

यह भी पढ़ें: 'योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?', स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर के 3 बैट हुए चोरी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड