VIRAL VIDEO: 'जरा भी फिसली तो सीधे यमराज से मिलन...', महिला ने ट्रेन के दरवाजे पर लटककर किया जोरदार डांस, स्टंटबाजी देख भड़के नेटिजंस

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला चंद व्यूज और लाइक्स के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से गुरेज नहीं किया।

Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। चंद व्यूज और लाइक्स के लिए लोग अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर खतरनाक स्टंट कर रही है। साड़ी पहने महिला ने दरवाजे पर लगे दोनों हैंडल को जोर से पकड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, इस हालत में वो खड़े होकर जोरदार डांस स्टेप्स कर रही है।

जान जोखिम में डालती महिला

महिला कैमरे के सामने अपने परफेक्ट पोज देने में इतना व्यस्त है कि उसे अपने अगल-बगल का कुछ नजर ही नहीं आ रहा। उसे ये तक एहसास नहीं हो रहा कि ऐसा करने से उसकी जान पर भी बन आ सकती है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस वीडियो को @jamir1919 नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘इस महिला को देखिए और इनकी नारी शक्ति को भी। किस तरह से ट्रेन के गेट में मस्ती कर रही है जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। लेकिन जो इनके साथ हुआ वो हैरान करने वाला है।’ वीडियो को खबर लिखे जाने तक 45.1K बार देखा जा चुका है। 

Advertisement

मौत को दावत दे रही- यूजर्स

जबकि कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'चलती ट्रेन के दरवाजे पर मस्ती करना कुछ सेकंड का रोमांच हो सकता है, लेकिन एक छोटी-सी चूक जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है। ऐसी स्टंटबाजी से हमेशा बचें और दूसरों को भी जागरूक करें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लोग वायरल होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इस महिला को देख लो जरा भी फिसली तो सीधे यमराज से मिलन होने वाला है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये छपरी महिला मौत को दावत दे रही है और कुछ अनहोनी हो जाएगी तो फिर सरकार से मुआवजा की गुहार लगाएंगे।'

यह भी पढ़ें: समंदर की लहरों में डूब रहा था बच्चा, तभी 16 साल के लाइफ गार्ड ने बचाई जान; भयंकर VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड