समंदर की लहरों में डूब रहा था बच्चा, तभी 16 साल के लाइफ गार्ड ने बचाई जान; भयंकर VIDEO देख कांप जाएगी रूह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक 10 साल का बच्चा अचानक समुद्री लहरों में डूबने लगा। तभी एक 16 साल के लाइफ गार्ड की नजर पड़ी और उसने अपनी सूझबूझ से बच्ची की जान बचा ली।

Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे के डूबने का खौफनाक मंजर वायरल हो रहा है। समुद्र में उठ रहीं भयानक लहरों ने एक बच्चे को अपने आगोश में लेने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष रही। आखिर खतरनाक लहरों में फंसे 10 के बच्चे की कैसे बची जान? पूरा माजरा जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, यह पूरा मामला अमेरिका के कैलिफॉर्निया का बताया जा रहा है। यहां एक 10 साल का बच्चा अचानक समुद्री लहरों में डूबने लगा। तभी एक 16 साल के लाइफ गार्ड की नजर पड़ी और उसने अपनी नेकी और सूझबूझ से बच्ची की जान बचा ली। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्चे को बहा ले गई समंदर की लहरें

यह घटना शनिवार को कैलिफॉर्निया के सांता क्रूज स्थित सीब्राइट बीच पर हुई थी। अचानक समुद्र में उठती ऊंची और तेज लहरों के बीच किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। इसी दौरान 10 साल का बच्चा लहरों की चपेट में आ गया। वो कुछ ही सेकंड में लहरों के साथ दूर निकल गया। इसी दौरान 16 साल का लाइफ गार्ड बच्चे को बचाने के लिए समुद्र में कूद पड़ा और लहरों का सामना करते हुए मासूम तक पहुंचा।

लाइफ गार्ड ने बच्चो को सुरक्षित निकाला बाहर

लाइफ गार्ड बच्चे को पकड़कर उसे और खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। इतना ही नहीं, एक सेकंड के लिए हर किसी की सांसे थम गई, जब दोनों समुद्री लहरों के बीच दिखाई नहीं पड़े। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद वो बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा।

Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल

सामने आए वीडियो में देखा गया कि बाद में मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी लाइफ गार्ड की मदद की और बच्चे को बाहर निकाला। घटना के बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसे लोग रिपीट मोड पर देख रहे हैं।

लाइफ गार्ड के सूझबूझ की हो रही तारीफ

वीडियो को @EricTrump नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। हर कोई लाइफ गार्ड के सूझबूझ और नेकी की जमकर तारीफ कर रहा है।

Advertisement

नागरिक सम्मान देने की उठी मांग

अमेरिकी कारोबारी एरिक ट्रंप ने वीडियो शेयर करते हुए 16 साल के लड़के के बहादुरी की तारीफों के पुल बांधें। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस 16 साल के लाइफ गार्ड को सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दें। ये सच में अमेरिका का सबसे बेहतरीन रूप है! बहुत बढ़िया!'

यह भी पढ़ें: बारिश से बचाने के लिए पिता ने निकाली अनोखी तरकीब, पॉलीथिन में ऐसे किया पैक; देख हैरान रह गए नेटिजंस- VIDEO VIRAL
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड