बारिश से बचाने के लिए पिता ने निकाली अनोखी तरकीब, पॉलीथिन में ऐसे किया पैक; देख हैरान रह गए नेटिजंस- VIDEO VIRAL
पिता ने छाता या रेनकोट के बजाय बच्चे को पूरी तरह एक बड़ी सी प्लास्टिक थैली (पॉलीथिन) में पैक कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर रिपीट मोड में देखा जा रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ मजेदार वायरल होता ही रहता है। इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है, इसलिए इंटरनेट पर बारिश से जुड़े कई मजेदार वीडियो छाए हुए हैं। इसी बीच चीन से एक ऐसा अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे!
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक पिता अपने बच्चे को लेकर सड़क पर जा रहा है। मौसम इतना खराब है कि वो बच्चे को यूं ही लेकर नहीं निकल सकता। ऐसे में पिता ने बच्चे को बारिश से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ निकाला।
पॉलीथिन में बच्चे को किया पैक
जी हां, पिता ने छाता या रेनकोट के बजाय बच्चे को पूरी तरह एक बड़ी सी प्लास्टिक थैली (पॉलीथिन) में पैक कर दिया। नतीजन, प्लास्टिक के अंदर बंद बच्चा बिल्कुल सूखा दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा पॉलीथिन में आराम से बैठा हुआ है। वो टुकुर-टुकुर देख रहा है।
बच्चे को बैग में उठाकर चल पड़ा पिता
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि पिता ने बच्चे को सावधानीपूर्वक बैग में उठाया और बैग को झोले की तरह पकड़कर चलने लगा। वहीं बच्चा भी बदमाशी करने की बजाय पूरी तरह शांत नजर आ रहा है।
Advertisement
चीन से वायरल हुआ वीडियो
इस क्लिप को चीन के युन्नान प्रांत का बताया जा रहा है। इस पूरे नजारे को किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे परिस्थिति की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
वीडियो को @phoenixtv_news नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'खाना खाने के लिए बाहर जाते समय अचानक हुई बारिश में फंसने पर चीन में एक परिवार ने बहुत ही क्रिएटिव तरीका निकाला।'
Advertisement
यूजर्स ने यूं दी प्रतिक्रिया
ये वीडियो नेटिजंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ ने इसे अनोखा पैरेंटिंग जुगाड़ बताया, तो वहीं कुछ ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।