बारिश में कांपते बच्चे के लिए देवदूत बना शख्स, ठिठुरते मासूम को दिया अपना रेनकोट; वायरल VIDEO ने जीत लिया दिल
सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने दरियादिली दिखाते हुए भारी बारिश के बीच अपना रेनकॉट बच्चे को दान कर दिया। कांप रहे बच्चे के रेनकोट पहनने के बाद का एक्सप्रेशन जमकर वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों दिल को पिघला देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक शख्स ने भारी बरसात में अपनी परवाह किए बिना खुद की रेनकोट उस नन्हे बच्चे को दान कर दी, जो मासूम ठंड में भीगकर कांप रहा था। रेनकोट पहनने के बाद बच्चे का एक्सप्रेशन वायरल हो गया। इंसानियत की इस खूबसूरत मिसाल को खूब पसंद किया जा रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा अपने पेरेंट्स के साथ पेट्रोल पंप पर दिखाई दे रहा है। बच्चे के पिता शाय बाइक में पेट्रोल भरवाने गए होंगे, लेकिन तभी मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान पेरेंटेस के पास न ही छाता है और न ही रेनकोट। उनके साथ मौजूद छोटा सा बच्चा भी बारिश में बुरी तरह भीगता नजर आ रहा है।
जब कांप रहे बच्चे को मिला रेनकोट
इतना ही नहीं, तेज बरसात में मासूम बच्चा भीगने के बाद कांप रहा था। तभी वहां मौजूद एक शख्स की नजर उस पर पड़ी। उसने बिना कुछ सोचे अपना रेनकोट उतारा और उस नन्हे बच्चे को पहना दिया। रेनकोट पहनने के बाद बच्चे के चेहरे पर जो राहत दिखाई दी, उसने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
शख्स के दरियादिली की हो रही तारीफ
वीडियो में रेनकोट दान करने वाला शख्स पेट्रोल पंप का कर्मचारी बताया जा रहा है। उसकी बिना किसी स्वार्थ के नेकी की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 245.3K बार देखा और लाइक किया चुका है।
Advertisement
इंसानियत अभी भी जिंदा- यूजर्स
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'एक छोटी सी पहल किसी का दिन बना सकती है। यही हमारे भारत की खूबसूरती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'छोटी सी बात, बड़ा दिल। इस व्यक्ति के लिए सम्मान।' एक अन्य ने लिखा, 'इंसानियत अभी भी जिंदा है।'