राह ताकती आंखें और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान... जब फ्लाइट में चढ़ते ही एयर होस्टेस बेटी ने किया मां का वेलकम, खुशी से लगा लिया गले; VIDEO VIRAL
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां और बेटी का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। वीडियो में फ्लाइट में चढ़ते ही मां अपनी बेटी को गले से लगा लेती है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक एयर होस्टेस का बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है, जो यकीनन आपका दिन बना देगा। वीडियो में एक एयर होस्टेस बेटी फ्लाइट के अंदर अपनी मां का जोरदार स्वागत करती नजर आ रही है। बेटी को अपने सामने देख मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया यूजर्स मां-बेटी के इस यादगार पल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
दरअसल, ऋतिका रॉय नाम की एयर होस्टेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ऑन ड्यूटी अपनी मां और बहन का वेलकम करने की राह ताकती दिखाई दे रही है। उसकी आंखें लगातार मां और बहन को ढूंढ रही होती है। मां पर नजर पड़ते ही उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वो तुरंत खुशी से उन्हें गले से लगा लेती है।
बेटी को ऑन ड्यूटी देख मां हुईं कायल
बेटी को ऑन ड्यूटी देख मां की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहता। ये पल उनके लिए किसी गर्व से कम नहीं रहा। मां की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। इसके बाद एयर होस्टेस ने मां और बहन के साथ फ्लाइट के भीतर तस्वीर भी क्लिक कराई। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिका रॉय ने कैप्शन में लिखा, 'वीडियो की क्वालिटी भले ही अच्छी न हो, लेकिन यह सबसे बेहतरीन वीडियो है। क्रू मेंबर के तौर पर जुड़े हुए मुझे 2 साल हो गए हैं और यह मेरे काम की अब तक की सबसे अच्छी याद है।'
‘मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए मां ने…’
ऋतिका रॉय ने आगे लिखा, 'उन्होंने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की है, और मैं उन्हें जो कुछ भी दे पा रही हूं, उसके लिए शुक्रगुजार हूं। और मैं उन्हें उससे भी ज्यादा देने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी, जितना उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।'
Advertisement
वीडियो ने नेटिजंस का जीता दिल
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। लोग इस खूबसूरत पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि बेटी को देखकर मां की आंखों में जो गर्व था, वही इस क्लिप की सबसे खूबसूरत बात है।