बच्चे के लिए जान दे सकती है मां, इस VIDEO ने कर दिया साबित, ट्रेन में छूट गया था बच्चा; दो बार दरवाजे से बुरी तरह गिरी और फिर...
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो बच्चे के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटती। वो चलती ट्रेन को बार-बार पकड़ने की कोशिश करती है और बुरी तरह जमीन पर गिर जाती है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: चलती ट्रेन में अक्सर नहीं चढ़ने की हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद लोग नहीं मानते और अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं कतराते। ऐसा ही कुछ इन दिनों आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां एक महिला की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब वो चलती ट्रेन पकड़ने के लिए बार-बार अपनी जान से खिलवाड़ करती दिखी। वीडियो ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, महिला प्लेटफॉर्म पर पानी लेने के लिए उतरी थी। तभी ट्रेन चल पड़ी। इस दौरान महिला किसी भी हाल में ट्रेन छूटने नहीं देना चाहती। बताया जा रहा है कि ट्रेन के अंदर महिला का बच्चा अकेले था, जिसके चलते वो बुरी तरह घबरा गई। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना चलती ट्रेन की कोच में घुसने की कोशिश की।
2-2 बार चलती ट्रेन से गिरी महिला
पहली दफा महिला ट्रेन पकड़ने गई और फिसलकर जमीन पर गिर पड़ी। दूसरी बार फिर कोशिश की, मगर हैंडल छूटने से वो प्लेटफॉर्म पर रगड़ती हुई धड़ाम से गिरी। महिला का इस तरह से बार-बार चलती ट्रेन पकड़ना जान खतरे में डालना था। वो ट्रेन के पहियों के नीचे भी आ सकती थी। गनीमत रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ और वो तीसरी कोशिश में किसी तरह कोच में चढ़ने में कामयाब रही।
तमाशबीन बने देखते रहे लोग
वीडियो में देखा गया कि प्लेटफॉर्म पर तमाम लोग मौजूद थे, लेकिन सभी तमाशबीन बने देखते रहे। कोई भी महिला की मदद को आगे नहीं आया। बता दें कि महिला की इस हरकत को बिलकुल भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। ऐसा करना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सीधेतौर पर जानलेवा जोखिम भी है। यहां देखें VIDEO
Advertisement
रेलवे प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों की ओर से इसे गंभीर लापरवाही बताया गया। रेलवे ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में ट्रेन पकड़ने की कोशिश न की जाए। अगर आपका सामान या परिवार का कोई सदस्य ट्रेन में छूट जाते हैं तो तुरंत स्टेशन मास्टर या RPF से संपर्क कर उन्हें पूरी जानकारी दें।