अपडेटेड 2 March 2026 at 12:12 IST
VIDEO: 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की लड़की से पहले किया निकाह, फिर कराया रोमांटिक फोटोशूट; ट्रोल होने पर बोले- अल्लाह का हुक्म...
70 साल के मौलाना हकीम बाबर ने खुद से तकरीबन 44 साल छोटी लड़की से निकाह किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुए। अब हकीम बाबर ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए इसे अल्लाह का हुक्म बताया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: पाकिस्तान से इन दिनों एक 70 साल के मौलाना हकीम बाबर 22 साल की लड़की से शादी करने को लेकर छाए हुए हैं। शादी के बाद दोनों के रोमांटिक फोटोशूट का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद ये जोड़ा ट्रोल्स के निशाने पर आ गया। अब दोनों ने सामने आकर अपनी शादी का बचाव किया है। साथ ही कहा कि नेगेटिव कमेंट वो लोग करते हैं जो लड़कियों को धोखा देते हैं।
हकीम बाबर ने कहा, 'हमारी अरेंज मैरिज भी है और लव मैरिज भी है। इन्हें लव हुआ तो बाद में अरेंज मैरिज हुई। पहले हम दोनों ने एक-दूजे को पसंद किया है। उम्र से फर्क नहीं पड़ता, दिल जवान होना चाहिए। वह तलाकशुदा थीं। यह अल्लाह का हुक्म था और पैगंबर मुहम्मद की सुन्नत थी, इसलिए निकाह हुआ। मेरा मानना है कि मैंने एक अच्छे तरीके से और अल्लाह के नबी की सुन्नत पूरी की। सभी को इसे पॉजिटिव लेना चाहिए, नेगेटिव नहीं।
ट्रोलर्स को यूं दिया करारा जवाब
उन्होंने आगे कहा, 'नेगेटिव कमेंट केवल वही करते हैं जो निकाह या शादी नहीं करना चाहते और लड़कियों को धोखा देते हैं। उन्हें ही ज्यादा तकलीफ है। मैं नाजायज ताल्लुकात कभी नहीं रख सकता।'
'जब दिल से मोहब्बत तो, उम्र नहीं देखी जाती'
वहीं हकीम बाबर की 22 साल की बीवी ने कहा, 'मैं भी यही कहना चाहूंगी कि जितने भी लोग मेरे निकाह पर सवाल उठा रहे हैं कि आपने क्यों निकाह कर लिया? आप अपनी उम्र के बंदे से निकाह करते। उन्हें मैं बता दूं कि प्यार में उम्र वगैरह नहीं देखी जाती। जब इंसान को दिल से मोहब्बत हो और कोई दिल से पसंद आ जाए तो फिर उम्र नहीं देखी जाती।'
Advertisement
हकीम बाबर ने पाकिस्तानी लड़कियों से की अपील
हकीम बाबर ने आगे अपील करते हुए कहा, 'पाकिस्तानी लड़कियां, जो मेरी बहनें हैं मैं उनसे कहना चाहता हूं कि निकाह उससे करें जो आपको पसंद करें। जो आपका ख्याल रखे।'
निकाह के बाद रोमांटिक फोटोशूट वायरल
रावलपिंडी के प्रसिद्ध मौलाना हकीम बाबर ने हाल ही में खुद से लगभग 44 साल छोटी महिला से लव मैरिज कर ली। रिपोर्ट्स में उनकी उम्र 70 और महिला की 22 बताई गई।
Advertisement
निकाह के बाद जोड़े ने प्रोफेशनल रोमांटिक फोटोशूट भी कराया। हकीम बाबर दुल्हन की गोद में लेकर पोज देते नजर आए। कपल के निकाह से लेकर पोस्ट वेडिंग फोटोशूट तक जमकर वायरल हुए।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 12:12 IST