अपडेटेड 31 July 2025 at 09:31 IST
Viral Video: महिला ने लाल साड़ी में शकीरा के गाने पर दिखाए ऐसे मूव्स, डांस से नहीं हटेंगी नजरें, सिर से सरकने लगा पल्लू तो…
Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि उस महिला ने लाल साड़ी पहनी हुई है और सिर पर पल्लू लिया हुआ है। वो शकीरा के पॉपुलर सॉन्ग ‘हिप्स डोंट लाइ’ पर डांस कर रही है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: भारत जैसे बड़े देश में टैलेंट की कमी नहीं है और ऐसे टैलेंटिड लोगों को सोशल मीडिया ने अपना हुनर दिखाने का बढ़िया मंच दिया है। कोई खाना बनाने का शौकीन होता है तो कोई डांस का। इसी कड़ी में एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो शकीरा के गाने पर ऐसे कमर मटकाती दिख रही है कि ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी उसका वीडियो लाइक करने से खुद को रोक नहीं पाईं।
ये वीडियो kanchan_agrawat नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने अपलोड किया है जिसपर लाखों की संख्या में व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देख आप भी महिला के डांस मूव्स के मुरीद हो जाएंगे।
महिला ने शकीरा के गाने पर किया धमाकेदार डांस
वीडियो में दिख रहा है कि उस महिला ने लाल साड़ी पहनी हुई है और सिर पर पल्लू लिया हुआ है। वो आइकॉनिक पॉप स्टार शकीरा के पॉपुलर सॉन्ग ‘हिप्स डोंट लाइ’ पर इस अंदाज में डांस कर रही हैं कि कोई एक बार देखे तो बस देखता रह जाए। कमाल की बात ये है कि इस हिप हॉप डांस स्टाइल में भी उस महिला ने अपनी सादगी और संस्कारों को बरकरार रखा। यहां तक कि उसने अपने सिर से पल्लू भी सरकने नहीं दिया। वो बार-बार सिर पर हाथ रखते हुए अपने पल्लू को संभाल रही थी और पूरे स्वैग और ग्रेस के साथ डांस भी कर रही थी।
इस महिला का ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। ये वीडियो अब अमेरिका तक भी पहुंच चुका है। मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को महिला का डांस इतना भा गया कि उन्होंने भी इस वीडियो को लाइक किया है।
Advertisement
महिला के डांस पर क्या बोले लोग?
अब लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स की बारिश भी कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘दिल खुश कर दिया’ तो दूसरा कमेंट करता है- ‘मैडम डांस के साथ पल्लू भी क्या अदा के साथ संभाल रही हो’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘शकीरा ने भी नहीं सोचा होगा कि कोई साड़ी में भी उनसे अच्छा डांस कर सकता है’।
ये भी पढ़ेंः VIDEO: चोरी-छिपे डिनर डेट पर निकले सामंथा रुथ प्रभु-राज! पैपराजी को देख हैरान हुए फिल्ममेकर, गुस्से में दिखाईं आंखें
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 July 2025 at 09:31 IST