VIRAL: मीठे तेरे बोल परी... सिर पर पल्लू रखकर भाभी जी ने किया देसी डांस, हरियाणवी सॉन्ग पर ठुमके देख फिदा हुए नेटिजंस- VIDEO
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला के डांस का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। सिर पर पल्लू और हाथों में खनकती चूड़ियों ने हर का ध्यान खींच लिया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के वीडियो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। इसमें कुछ मजेदार तो कुछ आकर्षित कर देने वाले क्लिप्स भी शामिल है। इसी कड़ी में इन दिनों एक भाभी जी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो देसी अंदाज में ठुमके लगा रही है। सिर पर पल्लू और हरियाणवी धुन पर डांस ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
वायरल हो रहा वीडियो किसी शादी का लग रहा है। इसमें डांस फ्लोर पर महिलाएं अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। इसी बीच सभी की नजर एक भाभी जी पर टिक जाती है। वो स्टेज पर इतने कॉन्फिडेंस के साथ देसी परफॉर्मेंस देती है कि हर कोई हैरान रह जाता है।
भाभी जी के ठुमकों पर टिकी निगाहें
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टेंट लगा है। यहां चारों ओर सजावट हो रखी है। हर जगह खुशी और जश्न का माहौल है। जश्न में शामिल हुए सभी लोग दिल खोलकर एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं कुछ महिलाएं स्टेज पर कब्जा कर लेती है। इसके बाद वो ऐसे ठुमके लगाती है कि मौके पर मौजूद हर शख्स बस देखता ही रह जाता है।
सिर पर पल्लू और हाथों में खनकती चूड़ियां…
आमतौर पर देखा जाता है कि लोग मॉर्डन कपड़ों में नजर आते हैं। लेकिन भाभी जी की इस वीडियो ने लोगों को खासा आकर्षित कर लिया। हरियाणवी सॉन्ग ‘मीठे तेरे बोल परी…’ पर भाभीजी की सादगी और देसी अंदाज पर लोग फिदा हो गए। सिर पर पल्लू, हाथों में खनकती चूड़ियां और चेहरे पर एक्सप्रेशन... इसने डांस में चार चांद लगा दिए। वीडियो को @yadav_preeti_18 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।
Advertisement
लोग बोले- मर्यादा में भी नारी सुंदर
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'सादगी में खूबसूरत लग रही है। मर्यादा में भी नारी सुंदर लग सकती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेहद प्यारा डांस किया है।' एक अन्य ने लिखा, 'भाभी जी के देसी डांस ने लोगों का दिल जीत लिया।'