VIRAL VIDEO: Gen Z से भी तेज, Gen Alpha की पूजा देख घूम जाएगा माथा, मंदिर में कर रहा था पूजा; आरती की बजाय गुनगुनाने लगा Bairan Song
Viral Video: एक बच्चे ने आरती के दौरान कुछ ऐसा किया कि जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। यहां कुछ क्लिप्स ऐसी भी होती हैं जो चौंका देती है। इसी कड़ी में इन दिनों एक नन्हे बच्चे का वीडियो छाया हुआ है जो मंदिर में आरती कर रहा है। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि वो आरती करते हुए 'बैरण' गाना गा रहा है।
जी हां, बच्चा पॉपुलर गाना 'बैरंग' गुनगुना रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा घर के मंदिर में खड़ा है। उसके हाथ में आरती की थाल है। बच्चा पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के सामने दीया जलाकर आरती कर रहा है।
मंदिर में पूजा करते बच्चे ने खींचा ध्यान
वीडियो में दीवार पर ॐ का चिन्ह भी बना नजर आ रहा है। मंदिर भी बड़े ही अच्छे तरीके से सजाया गया है। पूरा माहौल धार्मिक बना हुआ है। लेकिन बच्चे का अंदाज नेटिजंस का ध्यान खींच रहा है।
'बैरण' गाने को आरती की तरह गाया
बताया जा रहा है कि ये अनोखा ट्रेंड जेन-अल्फा के बीच बड़ी ही तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ट्रेंड के तहत लोग पॉपुलर गानों को नए तरीके से भक्ति के साथ जोड़कर पेश कर रहे हैं। खास बात ये है कि 'बैरण' गाने को आरती की तरह गाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
Advertisement
वीडियो इंटरनेट पर हो रहा वायरल
इस वीडियो को @vibes.of.people नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेंड बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। उन्होंने 'बैरंग' गाने को आरती में बदल दिया।'
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो पर यूजर्स मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेडिशनल आरती से बेहतर है।' दूसरे यूजर ने आलोचना करते हुए लिखा, 'ये इसके पेरेंट्स के संस्कार है, जो इसे मिले हैं। बच्चे की गलती नहीं है।' एक अन्य ने लिखा, 'वो जेन-अल्फा है।'