VIRAL: पहले दुल्हन ने दी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस, फिर दूल्हे ने जमाया रंग; कपल के डांस में खोए महेमान- VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ऐसी डांस परफॉर्मेंस देते हैं कि हर कोई देखता ही रह जाता है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: भारतीय शादियों में डांस का चलन बढ़ता ही जा रहा है। आलम ये है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ही स्पेशल डे पर परफॉर्मेंस देने से पीछे नहीं हटते। इसी क्रम में इन दिनों एक कपल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने ऐसा डांस किया कि स्टेज पर आग लगा दी। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद लोग भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर सद-धजकर खड़े हैं। दूल्हे ने व्हाइट शेरवानी, पायजामा और सिर पर पगड़ी पहनी है। वहीं दुल्हन भी लाल जोड़े में नजर आ रही है। दोनों के गले में वरमामा भी है।
वरमाला के बाद छाए दूल्हा-दुल्हन
इससे समझा जा सकता है कि वरमाला की रस्म हो चुकी है। इस रस्म के पूरी होने के बाद ही कपल डांस परफॉर्मेंस देने स्टेज पर पहुंचा है। नए नवेले जोड़े के चारों ओर घरवाले और मेहमान मौजूद है। सभी एक टक लगाए उनकी परफॉर्मेंस को एन्जॉय कर रहे हैं।
बिना झिझके दी शानदार परफॉर्मेंस
वहीं दूल्हा-दुल्हन भी बिना शर्माएं धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हैं। हरियाणवी गाने पर दूल्हा बिना झिझके बाहें फैलाकर दुल्हन के साथ ठुमके लगाता है। वहीं दुल्हन भी लजाना छोड़ डांस फ्लोर पर आग लगा देती है। कपल का एनर्जेटिक डांस हर किसी का ध्यान खींच लेता है।
Advertisement
इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल
गौरतलब है कि आज के जमाने में दूल्हा-दुल्हन कम ही शर्माते हैं। अब वो अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को खुलकर एन्जॉय करने पर यकीन रखते हैं। ताकि वो इस दिन की याद को जिंदगी भर सहेजकर रख सकें। इस वीडियो को @arti_kumari.2002 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गया।
दूल्हा-दुल्हन का डांस देख क्या बोले यूजर्स?
वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'इसे कहते हैं 36 के 36 गुण मिलना।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाग्य खुल गए भाई के तो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है लहंगा और दूल्हा दोनों पसंद के है।' एक ने लिखा, 'पसंद का लहंगा और आदमी दोनों मिलने के बाद लड़कियां।'