बाल नोंचे, गिरा-गिराकर मारा... ट्रेन में भिड़ी दो महिलाएं, ऊपर की सीट पर बैठे युवक को भी नहीं बख्शा; तमाशे का VIDEO VIRAL
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दो महिलाओं के लड़ाई-झगड़े का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने भरी ट्रेन में ऐसा उधम मचाया कि हर कोई हैरान रह गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: दिल्ली मेट्रो हो या फिर ट्रेन, यात्रियों के बीच झगड़े की घटनाएं नई नहीं है। इस बार भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। ट्रेन का डिब्बा देखते ही देखते अखाड़ा बन गया। दोनों महिलाएं जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगीं, लेकिन पीछे हटने को कोई भी तैयार नहीं हुआ। हद तो तब हो गई जब उन्होंने इस 'कैट फाइट' में एक युवक को भी खींच लिया।
जी हां, पहले तो दो महिलाओं आपस में बिल्लियों जैसे लड़ती रहीं। लेकिन कुछ देर बाद उनमें से एक महिला ने ट्रेन की ऊपर वाली सीट पर बैठे युवक को नीचे खींच लिया। इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया।
ट्रेन में दो महिलाओं के बीच हुई हाथापाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं एक-दूसरे पर भयंकर गुस्सा हो रही हैं। शुरुआत में मामूली कहासुनी होती है। लेकिन कुछ ही देर बाद हाथापाई शुरू हो जाती है। दोनों एक दूसरे का बाल नोंचते हैं और जमीन पर पटक-पटककर मारते हैं। इस दौरान ट्रेन के कोच में सवार सभी लोग उन्हें मुड़-मुड़कर देखने लगते हैं।
ऊपर बैठा लड़का भी चपेट में आया
चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों में से एक महिला ऊपर के कोच पर बैठे लड़के को उसका कपड़ा पकड़कर जमीन पर पटक देती है। कुछ सेकंड तक लड़के को मालूम ही नहीं चलता कि उसके साथ हुआ क्या है। हालांकि, वीडियो देखकर लग रहा है कि ये सब सिर्फ रील के लिए किया गया है। इस वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
Advertisement
यूजर्स बोले- ऊपर वाले का क्या कसूर था?
वीडियो को @pujarajeevmusic2 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक 3.6M बार देखा और 70 हजार से अधिक बार लाइक किया जा चुका है।
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह, क्या WWF है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऊपर वाले ने उड़ता तीर ले लिया।' एक अन्य ने लिखा, 'यार उसका क्या कसूर था?' एक अन्य ने लिखा, 'तौबा-तौबा ट्रेन में झगड़ा।' वहीं कुछ अन्य का कहना रहा कि फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं।