अपडेटेड 16 August 2025 at 16:32 IST
जब भरी महफिल में डांस करने पर अड़ी दुल्हन, गुस्साए दूल्हे ने खोया आपा; फिर किया कुछ ऐसा VIDEO हो गया VIRAL
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह से वीडियो सामने आया है। इसमें गुस्साए दूल्हे अपनी दुल्हन के साथ कुछ ऐसा किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Bride-Groom Viral Video: शादियों में हंसी-मजाक और डांस आम बात है। लेकिन कई बार यही मस्ती-मजाक एक अजीबोगरीब मोड़ ले लेती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी ऐसी ही कुछ देखने को मिला। यहां दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ डांस करना चाहा। तभी दूल्हे ने अपना ऐसा आपा खोया कि हर कोई देखता रह गया।
दरअसल, वीडियो की शुरुआत बेहद प्यारी रही। इसमें दुल्हन ने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर दूल्हे से डांस करने की गुजारिश की। दुल्हन अपने हमसफर के साथ डांस कर माहौल को खुशनुमा बनाना चाह रही थी। जैसे ही दुल्हन ने हाथ थामा तो दूल्हा झिझकता सा नजर आया। पहले तो वो खुशी-खुशी डांस करने को राजी हो गया। हालांकि कुछ ही पल बाद पूरा माहौल बदल गया।
गुस्साए दूल्हे ने क्या किया?
वीडियो में दिखा कि दूल्हा डांस करने के मूड में नहीं है। दबाव बनाए जाने पर वो गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे जोर-जोर से घुमाना शुरू कर दिया। यहां तक कि वो एक बार गिर भी पड़ी। इसके बाद उसने बगल में खड़ी और लड़की के साथ ठीक वैसा ही किया।
दूल्हे के रवैये ने हर किसी को किया हैरान
मौके पर मौजूद लोगों ने दुल्हन को संभाला। दूल्हे का ऐसा गुस्सैल रवैया देख शादी में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘दुल्हन ने दूल्हे को सभी के सामने डांस करने पर मजबूर किया। लेकिन दूल्हे के गुस्सैल रवैये ने शादी के माहौल में बवाल खड़ा कर दिया।’
Advertisement
वायरल वीडियो पर मिली कैसी प्रतिक्रिया?
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या तुम्हें सचमुच शादी करनी है। जाकर घर बैठो। ऐसे लोगों को सम्मान देने की भी जरूरत नहीं है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर ये पब्लिकली ऐसा कर सकता है तो मैं सोच भी नहीं सकता कि ये बंद कमरे में क्या-क्या करेगा।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘लेडीज, उसे शांत करने के लिए आप अपने सैंडल का इस्तेमाल कीजिए।’ कुल मिलाकर इस वीडियो पर जहां कुछ लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं कुछ अन्य खूब मजे भी ले रहे हैं।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 August 2025 at 16:32 IST