जब रेस्टोरेंट में काम करने वाले बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने पहुंच गई लड़की, अंदाज पर हर कोई हो गया फिदा; VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर एक ऐसा दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख यकीनन यंग जनरेशन भावुक हो जाएगी। नेटिजंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: 'सच्चे प्यार में हालात मायने नहीं रखते', ये कहावत इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो पर सटीक बैठ रही है। यहां एक लड़की ने रेस्टोरेंट में काम करने वाले अपने बॉयफ्रेंड को ऐसा सरप्राइज दिया कि उसकी रोजमर्रा की जिंदगी का वो पल यादगार बन गया। ये दिल छू लेने वाले वीडियो को हर कोई रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बिना किसी दिखावे या खास इंतजाम के छोटी सी ख्वाहिश लेकर उस रेस्टोरेंट में पहुंची, जहां उसका बॉयफ्रेंड वेटर की नौकरी करता है। गर्लफ्रेंड को यूं अचानक देख पहले तो लड़का चौंक गया। वहीं उसके दोस्तों ने उसे छेड़ना भी शुरू कर दिया, जिससे वो नर्वस हो गया।
लड़के ने Gf संग डिनर के लिए मांगी इजाजत
लड़की एक कंटेंट क्रिएटर की मदद से रेस्टोरेंट में पहुंची। वहां वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ प्यार और खुशनुमा पल बिताना चाहती थी। शुरुआत में ये काम थोड़ा मुश्किल लगा लेकिन लड़के ने हिम्मत जुटाकर अपने मालिक से इसकी इजाजत मांगी। मालिक भी उसे मना नहीं कर पाया और गर्लफ्रेंड संग डिनर की अनुमति दे दी।
दोस्त बार-बार लगे चिढ़ाने
मालिक से अनुमति पाकर लड़का मंद-मंद मुस्कुराने लगा। वहीं उसके दोस्त उसे बार-बार 'भाभी आ गई' कहकर छेड़ रहे थे। हालांकि, इस दौरान कपल की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
Advertisement
वीडियो को खूब किया जा रहा पसंद
वीडियो को @chalte_phirte098 नाम के इंस्टा हैंडल से महज दो दिन पहले शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक 18 लाख 26 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
लोग बोले- बहुत किस्मत वाला
वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'मजे तो हम भी ले रहे हैं रील्स से।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई बहुत किस्मत वाला है।' एक और यूजर ने लिखा, 'भाई मैं क्यों खुश हो रहा हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई जिंदगी में जीत गया।' एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड लव स्टोरीज से तो बेहतर है।'