VIDEO: केक फेंका, टेबल पर मारी लात और... दुल्हन ने खाने से किया मना तो तमतमाए दूल्हे की हरकत से बिगड़ गया माहौल, पसरा सन्नाटा
इन दिनों एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की मनाही से नाराज दूल्हे ने कुछ ऐसा कर डाला कि जश्न के माहौल में सन्नाटा पसर गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हे-दुल्हन के तमाम वायरल हो रहे वीडियो के बीच अब एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दुल्हन के केक नहीं खाने की वजह से दूल्हा बेहद खफा हो गया। इसके बाद उसने जो किया वो आग की तरह फैल रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के बाद केक कटिंग हो रही है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को एक दूसरे को केक खिलाना होता है। ऐसे में दुल्हन केक खिला देती है, लेकिन जब दूल्हे की बारी आती है तो वो मुंह फेर लेती है। इसे गुस्साया दूल्हा कुछ ऐसा करता है कि पूरा माहौल बिगड़ जाता है।
केक खिलाने पर हुआ बवाल
सोशल मीडिया हैंडल X पर 'घर का क्लेश' नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है जो कि सिर्फ 30 सेकंड का है। इसमें शादी के जश्न के बीच केक काटा जाता है। दुल्हन बड़े ही प्यार से अपने हाथों से दूल्हे को केक खिलाती है। पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक कराती है। इसके बाद दूल्हे की बारी आती है। दूल्हा जैसे ही केक लेकर दुल्हन की ओर बढ़ता है वो अपना मुंह फेर लेती है और कुर्सी पर बैठ जाती है। दुल्हन की ये हरकत दूल्हे को रास नहीं आती।
तमतमाए दूल्हे ने फेंका केक और...
इसके बाद गुस्से से तिलमिलाया दूल्हा हाथ में पकड़ा केक झटककर दूल्हे पर फेंक देता है। इतना ही नहीं, केक वाली टेबल पर लात मारकर चला जाता है। अब इस वीडियो को जमकर देखा जा रहा है।
Advertisement
वायरल वीडियो देख क्या बोले लोग?
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 213.1K लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, 'नॉर्थ वेडिंग।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ब्रो शादी से ज्यादा इगो जरूरी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'केक खराब कर दिया।' एक ने लिखा, 'कुछ लड़कियां इतने एटीट्यूड में क्यों रहती हैं।' एक और ने लिखा, 'भाई दुल्हन ने तो दूल्हे की इज्जत का कचरा कर दिया।' एक ने लिखा, 'भाई एकदम बवाल हो गया।'