'ओरे छोरे...', गाने पर दुल्हन ने किया ऐसा डांस, प्यार भरी नजरों से निहारता रह गया दूल्हा; दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक दुल्हन के डांस का खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। अपनी बेटर हाफ को देख दूल्हे ने जो किया उसका रिएक्शन वायरल हो गया।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Bride Dance Video Viral: भारत में शादी-ब्याह हो और उसमें डांस का तड़का न लगे ऐसा भला हो सकता है। बिना डांस के यहां कोई कार्यक्रम संपन्न नहीं होता। सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के वीडियो खूब ट्रेंड करते हैं। इन दिनों एक दुल्हन के डांस का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें दूल्हा अपनी लाइफ पार्टनर को एक टक निहारता ही रह गया। ये प्यारा सा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
शादी जिंदगी में एक बार होती है। ऐसे में हर कोई अपने स्पेशल डे के लिए परफॉर्मेंस तैयार कर रहा है। इसी कड़ी में आजकल शादी-ब्याह में डांस करना एक ट्रेंड सा बन चुका है। इस बीच एक दुल्हन का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने हमसफर के लिए दिल खोलकर नाच रही है।
'ओरे छोरे...' पर दिल खोलकर नाची दुल्हन
वायरल हो रहे वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि मेहंदी फंक्शन है। इसमें दुल्हन स्पेशल परफॉर्मेंस देती है। वो आमिर खान की फिल्म 'लगान' के गाने 'ओरे छोरे...' पर डांस करती है। दुल्हन के हर स्टेप, हर एक्सप्रेशन, हर अदा हर किसी को उस पर अपनी नजरें टिकाने पर मजबूर कर रही है। ऐसा लग रहा है जैसे बस टकटकी लगाए दुल्हन के डांस को देखते ही रहे। कुछ ऐसा ही दूल्हे के साथ भी हुआ। अपनी बेटर हाफ को यूं थिरकता देख उसकी नजरें ही नहीं हटीं।
एक टक निहारता रह गया दूल्हा
दूल्हा अपनी दुल्हन को नाचते हुए देखता ही रहा। उसकी निगाहें एक पल के लिए भी टस से मस नहीं हुई। दुल्हन की खूबसूरती और उस पर से इतने प्यारे डांस ने समां बांध दिया। दुल्हन के डांस को देखते हुए हर किसी के चेहरे पर स्माइल थी। इस वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया।
Advertisement
लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
दु्ल्हन के डांस के वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 880K बार देखा जा चुका है। वहीं 29.2K लाइक्स मिले हैं। कमेंट सेक्शन में तारीफ भरी प्रतिक्रियाएं हैं। एक यूजर ने दुल्हन की तारीफ में लिखा, 'वाह... आप बहुत सुंदर लग रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सबसे सुंदर दुल्हन।' एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर।' एक यूजर ने बताया कि उसने अपनी हल्दी पर इसी गाने पर डांस किया था। एक यूजर ने लिखा, 'डांस मूव्स और अटायर दोनों ही बहुत सुंदर है।' एक यूजर ने लिखा, 'क्या खूबसूरत परफॉर्मेंस है।' इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ईमानदारी आज भी जिंदा... जब लाखों रुपये ऑटो में भूल गया व्यापारी, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा; तारीफ करते नहीं थक रहे लोग