जब मंडप में दुल्हन नींद में हुई चूर, बैठे-बैठे ही लेने लगी झपकी; VIDEO हुआ वायरल
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें एक दुल्हन मंडप में इस कदर सोती नजर आई कि हर कोई देखता ही रह गया।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Bride Video Viral: शादी का दिन किसी भी लड़का-लड़की के लिए बेहद खास होता है। दोनों इस दिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। अपने स्पेशल डे पर वो हर पल को संजो कर रखना चाहते हैं। लेकिन इन दिनों एक दुल्हन का झपकी लेते वीडियो सामने आया है। ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो मंडप का है। इसमें लाल जोड़े में दुल्हन सोफे पर बैठी नजर आ रही है। शादी की रस्मों से दुल्हन इतनी थकी कि उसकी आंख लग गई। ऐसे में सोफे पर बैठे-बैठे ही सोने लगी।
मंडप में झपकी लेती दुल्हन
गौरतलब है कि शादी की रस्में इतनी लंबी होती हैं कि दूल्हा-दुल्हन समेत बाराती भी थक जाते हैं। रात में बारात से लेकर सुबह होने वाले फेरों तक... इस बीच ऐसी कई रस्में और परंपराएं होती हैं जिन्हें दुल्हन को निभानी होती हैं। उस पर से शादी का लिबाज हैवी और अनकंफर्टेबल होता है। इसे पहनकर और ज्यादा थकान महसूस होने लगती है। खैर, वीडियो में जहां दुल्हन मंडप में खड़ा होकर कुछ बातें करता नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर दुल्हन झपकियां लेती दिख रही है। पहले आप ये वीडियो देख लीजिए...
थकान से चूर दुल्हन ने समय का किया सदुपयोग?
वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन के मुताबिक, शादी रात से सुबह तक जारी है। ऐसे में थकान से चूर दुल्हन अपनी नींद पर काबू नहीं रख पाई और सोफे पर बैठे-बैठे ही सोने लगी। मालूम हो कि शादी के बाद भी ऐसी कई रस्में होती हैं जिन्हें दुल्हन और दूल्हे दोनों को निभानी पड़ती है। इन सबके बीच उन्हें सोने का बिल्कुल समय नहीं मिलता। शायद यही वजह रही होगी कि दुल्हन ने बचे समय का सदुपयोग किया और अपनी नींद पूरी की।
Advertisement
कमेंट सेक्शन में क्या कह रहे लोग?
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ये रही नींद में डूबी दुल्हन (मैं) जब सुबह के साढ़े छह बज चुके हैं और शादी अभी भी चल रही है। #justindianweddingthings'
अब कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग दुल्हन का सपोर्ट कर रहे हैं तो वही कुछ यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुंदर।' दूसरे यूजर ने अपना एक्सपीरियंस बताते हुए लिखा, 'मेरे साथ भी ऐसा हुआ जब पंडित जी मुझे और मेरी पत्नी को सातों वचन के मतलब समझा रहे थे। उस समय मेरी पत्नाी भी इसी तरह सोने लगी थी।' एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'ऐसे टाइम पर भी नींद आ गई। कमाल है।' एक यूजर ने दुल्हन का दर्द समझते हुए लिखा, 'हल्दी, मेहंदी, संगीत, जयमाला, फेरे और शादी के बाद की रस्में। इसके बाद कैमरा और फोटोग्राफर को लगातार 2-3 घंटे तक पोज देते रहो। ऐसे में वो थोड़ी देर की नींद भी नहीं ले पाती।' एक ने लिखा, 'दूल्हा पूरा बैंक लेकर आ गया।' एक और ने लिखा, 'अरे बाजू वाला दूल्हा तो देखो, पूरा नोटों से सजा है।'